Breaking News
Home / Uncategorized / लोगों की तकलीफों को दूर करने के लिए प्रदेश में बनेगा नया मानव सम्पदा मंत्रालय: मनोहर

लोगों की तकलीफों को दूर करने के लिए प्रदेश में बनेगा नया मानव सम्पदा मंत्रालय: मनोहर

शाहबाद 19 अगस्त: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश में लोगों की हर तकलीफ को दूर करने के लिए प्रदेश में नया मंत्रालय बनाएगी, इस मंत्रालय का नाम मानव सम्पदा मंत्रालय रखा जाएगा। इस मंत्रालय के माध्यम से लोगों को रोजगार, श्रमिकों के कल्याण के लिए योजनाएं, शिक्षा, मेडिकल सुविधा, पैंशन सहित लोगों की हर तकलीफ से सम्बन्धित विषयों को लेकर काम किया जाएगा। यह मंत्रालय बनाने वाला हरियाणा प्रदेश विश्व का पहला प्रदेश बनेगा।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल सोमवार को राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी द्वारा शाहबाद में लाडवा रोड़ पर जन आशीर्वाद यात्रा के स्वागत के लिए आयोजित भव्य कार्यक्रम में बोल रहे थे। इससे पहले गांव खरींडवा से लेकर शाहबाद तक करीब 1 दर्जन जगहों पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल की जन आशीर्वाद यात्रा का पुष्प वर्षा और फुलों के गुलदस्ते देकर राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी, सांसद नायब सिंह सैनी, विधायक डा. पवन सैनी, विधायक सुभाष सुधा, उपायुक्त डा. एसएस फुलिया, पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी, भाजपा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, जिला परिषद के अध्यक्ष गुरदयाल सुनहेड़ी, भाजपा के युवा नेता गौरव बेदी, कर्ण राज तुर, मुल्क राज गुम्बर, चेयरमैन बलदेव राज चावला, मंडल अध्यक्ष ओमवीर, सुरेश कश्यप, बरखा राम, अरुण कंसल, विक्रम अटवाण, गोपाल राणा, भाजपा नेता धुम्मन सिंह किरमच आदि ने पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया। इस जन आशीर्वाद यात्रा का शुगर मिल शाहबाद पहुंचने पर स्कूली विद्यार्थियों ने भी भव्य स्वागत किया और यहां पर शुगर मिल से सम्बन्धित लोगों द्वारा दिए गए मांगपत्र को पूरा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि शाहबाद शुगर मिल को शीघ्र ही नया एमडी मिल जाएगा।

जन आशीर्वाद यात्रा का शाहबाद शहर में पहुंचने पर राज्यमंत्री कृष्ण बेदी के नेतृत्व में हजारों लोगों ने जोरदार स्वागत किया। राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि हर वर्ग की चिंता करने वाले विकास पुरुष मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश की जनता की समस्याओं का निदान करने का काम किया। इस कृषि आधारित क्षेत्र में आलू, प्याज, गन्ना, सुरजमुखी की फसलों का उचित भाव के साथ खरीदने का काम किया। इस बाला सुंदरी और महर्षि मारकंडेश्वर की भूमि पर जन आशीर्वाद यात्रा के साथ पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल को फिर से प्रदेश की जनता का आशीर्वाद मिलेगा और दोबारा मुख्यमंत्री बनेंगे।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि राज्य सरकार ने लोगों के आशीर्वाद से प्रदेश की कार्यप्रणाली को बदलने का काम किया। इस प्रदेश में अंग्रेजों की तरह फुट डालकर लोगों पर राज करने वाले लोगों को सही आईना दिखाने का काम किया। इस सरकार ने हरियाणा एक-हरियाणवी एक की नीति को आधार बनाया और 90 के 90 विधानसभा क्षेत्रों में सम्मान रुप से विकास करवाया। इस विधानसभा क्षेत्र के विधायक कृष्ण बेदी को न केवल मंत्री बनाया बल्कि कलम और चैकबुक भी राज्यमंत्री कृष्ण बेदी को सौंपने का काम किया ताकि इस हल्के का विकास कार्य कभी न रुकने पाए। इस सरकार ने झांसा-ठोल मार्ग पर 13 करोड़ 94 लाख की लागत से पुल का निर्माण कार्य करवाया और शाहबाद-ठोल सडक़ के रेलवे लाईन के उपर से टू-लैन का निर्माण करने पर 20 करोड़ 40 लाख रुपए सहित हल्के पर कई सौ करोड़ रुपए विकास कार्यो पर खर्च करने का काम किया गया। अभी हाल में ही 100 बैड वाले अस्पताल का निर्माण करने पर 6 करोड़ 27 लाख रुपए की राशि खर्च की जा रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आने वाले समय में हर घर मेंं मेडिकल सुविधा, उच्च शिक्षा, कालेज से पहले ड्राईविंग लाईसैंस बनाने की सुविधा, 18 साल की उम्र होने पर वोटर कार्ड घर तक पहुंचाने के साथ-साथ हर घर में व्यक्ति की जरुरतों को पूरा करने के लिए द्वार पर ही तमाम सुविधाएं मुहैया करवाने की योजना पर काम शुरु कर दिया गया है। इसके लिए सबसे पहले परिवार पहचान पत्र बनाए जा रहे है। इतना ही नहीं प्रत्येक घर में 60 साल की उम्र के पात्र व्यक्ति को बिना फार्म भरे ही घर बैठे पैंशन की सुविधा शुरु कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि शाहबाद की हाकी की खिलाडिय़ों ने पूरे विश्व में एक नया मुकाम हासिल किया है। इन बेटियों ने अपनी प्रतिभा के बल पर हरियाणा प्रदेश का नाम पूरे विश्व में रोशन करने का काम किया है। इन बेटियों पर सरकार को हमेशा मान रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि लोगों को संस्कार, अनुशासन और देशभक्ति का पाठ पढ़ानी वाले राष्टï्रीय स्वयं संघ की शाखा की शुरूआत भी शाहबाद से शुरु की गई थी, उस समय से इस शाखा के साथ वैद्य कपूर चंद, नंद किशोर, धर्मवीर हंस, रघुबीर चंद, वैद्य रति राम सहित अन्य लोग भी इस शाखा के साथ जुड़े रहे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *