कुरुक्षेत्र 6 जून: नवनिर्वाचित सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार से सम्बन्धित कुरुक्षेत्र लोक सभा क्षेत्र की सभी समस्याओं और मांगों का समाधान किया जाएगा। इससे पहले लोक सभा क्षेत्र के लोगों से बातचीत करके उनकी समस्याओं और मांगों को जानने का प्रयास करेंगे।
सांसद नायब सिंह सैनी सर्किट हाऊस कुरुक्षेत्र में लोगों की समस्याओं को सुन रहे थे। इससे पहले सांसद नायब सिंह सैनी, , भाजपा के जिला अध्यक्ष धर्मबीर मिर्जापुर ने थानेसर हल्का के लोगों से बातचीत की उनकी समस्याओं को सुना और उनका समाधान करने के लिए दुरभाष पर सम्बन्धित अधिकारियों को कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र लोक सभा क्षेत्र में लोगों की सेवा करने के लिए आएं है, इस सपने को साकार करने के लिए दिन रात लोगों के बीच में रहेंगे और लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करेंगे।
उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र लोक सभा क्षेत्र की 9 की 9 विधानसभा क्षेत्रों में निरंतर जाएंगे और वहां की समस्याओं का समाधान करेंगे। केन्द्र और राज्य सरकार को हरियाणा की जनता ने पसंद किया है, इन लोकसभा चुनावों में प्रदेश की जनता ने जो विश्वास व्यक्त किया है उस विश्वास पर खरा उतरेंगे। इसके लिए वे हमेशा लोगों के बीच ही रहेंगे। सांसद ने कहा कि केन्द्र सरकार की सभी योजनाओं का लाभ आम जनता को मिले इसके लिए हर भरसक प्रयास किए जाएंगे, भाजपा ही एक मात्र ऐसी सरकार है जो लोगों के हित के लिए कार्य कर रही है और भविष्य में भी इसी तरह कार्य करती रहेगी।
Post Now India Post Now India