करनाल 24 अगस्त, महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी राजबाला के अनुसार वन स्टॉप सेंटर फॉर वुमैन (सखी) ऐसा केन्द्र है जहां एक ही छत के नीचे पीडि़त महिला को सभी सुविधाएं जैसे चिकित्सा, सुरक्षा, पुलिस सहायता, कानूनी सलाह, परामर्श दिया जाता है तथा पीडि़त महिला को पांच दिन रहने की सुविधा प्रदान की जाती है। इस सेंटर में हिंसा से प्रभावित महिलाओं को उनके परिवार से मिलाकर समझौता करवाने इत्यादि विषयों को लेकर मदद की जाती है। इसके अतिरिक्त इस केन्द्र में यौन उत्पीडऩ व भावनात्मक स्तर या फिर अन्य कारणों से प्रभावित महिलाओं को भी सहायता प्रदान की जाती है।
उन्होंने बताया कि घरेलू हिंसा, यौन शौषण, दहेज उत्पीडऩ, बलात्कार, बाल विवाह, बाल यौन शौषण, महिला तस्करी, गुमशुदा/अपहरण ग्रस्त, एसिड एटैक या किसी भी अन्य प्रकार से पीडि़त महिला की हर सम्भव मदद करना प्रत्येक नागरिक का सामाजिक कर्तव्य है और इस कर्तव्य को निभाते हुए हमें पीडि़त महिला को स्थानीय महिला आश्रम परिसर स्थित वन स्टॉप सेंटर फॉर वुमैन (सखी) तक अवश्य पहुंचाना चाहिए ताकि पीडि़त महिला की समय पर मदद हो सके। उन्होंने बताया कि मूल विषय को लेकर किसी भी प्रकार की सूचना के लिए इस कार्यालय का दूरभाष नम्बर 0184-2272121 है इस नम्बर पर किसी भी समय सम्पर्क करके सहायता ली जा सकती है।
Post Now India Post Now India