Breaking News
Home / Uncategorized / वार्ड नम्बर-17 शिव कॉलोनी एरिया के लोगों को अब स्वच्छ व पर्याप्त मात्रा में पेयजल मिलेगा

वार्ड नम्बर-17 शिव कॉलोनी एरिया के लोगों को अब स्वच्छ व पर्याप्त मात्रा में पेयजल मिलेगा

करनाल 26 अगस्त: वार्ड नम्बर-17 शिव कॉलोनी एरिया के लोगों को अब स्वच्छ व पर्याप्त मात्रा में पेयजल मिलेगा। पश्चिमी यमुना नहर के साथ 10 एम.एल.डी. के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के साथ पहले से ही बनाए गए एक नलकूप से यहां के निवासियों को आवश्यकता अनुसार पानी नहीं मिल रहा था, अब यहां नया नलकूप लगेगा। इस पर आज से काम भी शुरू हो गया है। नगर निगम की महापौर रेणु बाला गुप्ता ने निर्माण स्थल पर जाकर एक नारियल तोड़कर विधिवत इसकी शुरूआत की। इस मौके पर इस वार्ड के पार्षद जोगिन्द्र शर्मा, जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ रणधीर सिंह भी मौजूद रहे।

नए नलकूप के कार्य की शुरूआत करवाने के बाद मेयर ने इस क्षेत्र के एकत्रित लोगो को बताया कि इस पर करीब 14 लाख रूपये लगेंगे और कोशिश रहेगी कि यह एक सप्ताह में पूरा हो जाए। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को इसे तय समय में पूरा करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान हरियाणा सरकार लोगों की सुख सुविधा के लिए वचनबद्घ है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सोच है कि जनता की मूलभूत सुविधाओं में कहीं कोई कमी नही रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पेयजल व्यक्ति की सबसे बड़ी जरूरत है, लेकिन यह भी कहा कि पानी को व्यर्थ भी नहीं बहाना चाहिए। यह प्रकृति की अनमोल देन है और इसे बचाना जरूरी भी है, ताकि हम लम्बे समय तक इसका प्रयोग करते रहें।

उन्होंने जनता से कहा कि उनकी जो भी समस्या है उसे अपने पार्षद के मार्फत निगम में दें, उसका समाधान अवश्य होगा। सभी वार्डों में लोगों की मांग अनुसार जो भी नए विकास कार्य अपेक्षित हैं, उन सबको पूरा करवाएंगे। सरकार की नियत और नियति में कोई फर्क नही है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सोच से करनाल शहर का स्वरूप बदल रहा है, अब यहां स्मार्ट रोड़, पार्कों की सुविधा, खूबसुरत सड़कें, एल.ई.डी. लाईटों के अतिरिक्त बरसाती पानी की निकासी के लिए करोड़ो रूपये का अमरूत प्रोजेक्ट प्रगति पर चल रहा है। अगले पांच वर्षों में करनाल की फिजा बदली-बदली नजर आएगी। लोगों की आशाओं और आकांक्षाओं के अनुरूप कार्य होंगे।

इस मौके पर मोहन शर्मा, सुरेश शर्मा, मनोज, आदित्य सरासर, जगत पाल, प्रदीप शर्मा तथा राजिन्द्र पांचाल आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *