Breaking News
Home / Uncategorized / विडियो कान्फ्रेसिंग के जरिये प्रधानमंत्री ने किया कार्यकर्ताओं के साथ महासंवाद कल्पना चावला मेडिकल कालेज के सभागार में बड़ी सक्रिन के साथ मोदी हुए कार्यकर्ताओं से रुबरु

विडियो कान्फ्रेसिंग के जरिये प्रधानमंत्री ने किया कार्यकर्ताओं के साथ महासंवाद कल्पना चावला मेडिकल कालेज के सभागार में बड़ी सक्रिन के साथ मोदी हुए कार्यकर्ताओं से रुबरु

करनाल, 28 फरवरी  कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कालेज करनाल के सभागार में वीरवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम सुना गया। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने देशभर की 15,000 जगहों से पार्टी कार्यकर्ताओं, वॉलंटियर्स और समर्थकों के साथ सीधा संवाद किया।
इस अवसर पर मुख्य रुप से जिलाध्यक्ष जगमोहन आनन्द, नगरनिगम मेयर रेणुबाला गुप्ता, जिला महामंत्री राजबीर शर्मा एवं योगेन्द्र राणा, वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक सुखीजा, पूर्व उद्योगमंत्री शशिपाल मेहता, समाजसेवी बृज गुप्ता, भारतभूषण कपूर, शहरी मंडल अध्यक्ष प्रवीन लाठर, अर्बन मंडल अध्यक्ष दीपक गुप्ता, रामनगर मंडल अध्यक्ष अमर ठक्कर, राकेश नागपाल, आईटी सैल के संयोजक संकल्प भंडारी एवं सह-संयोजक प्रतीक अरोड़ा, एडवोकेट शमशेर सिंह नैन, दर्शन सिंह सहगल, पार्षद रजनी परोचा, सोनिया पंडित, निरुपमा सदर, संतोष अत्रेजा के साथ-साथ सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
 कार्यक्रम के समापन के बाद जिलाध्यक्ष जगमोहन आनन्द ने बताया कि जैसा कि प्रधानमंत्री ने सभी कार्यकर्ताओं को अपने संवाद में बताया कि पार्टी कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है और हमें प्रधानमंत्री के निर्देशानुसार आज से ही बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करना है और लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाना है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में भाजपा ही एक आज सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे घर-घर जाकर सरकार की योजनाओं की जानकारी दें। जो भी पार्टी यहां उम्मीदवार भेजेगा सभी कार्यकर्ताओं द्वारा भेदभाव भुलाकर उम्मीदवार को विजयी बनाना है।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *