कुरुक्षेत्र 14 फरवरी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने कहा कि दिव्यांगों को वोट और मतदान से सम्बन्धित तमाम सुविधाएं देने के लिए पर्सन विद डिसऐबलिटी (पीडब्लयूडी) मोबाईल एप तैयार की है। इस मोबाईल एप का विमोचन 15 फरवरी शुक्रवार को हरियाणा वित्त एवं योजना विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद करेंगे। इस कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
वे वीरवार को राजकीय सीनियर मॉडल स्कूल के सभागार में कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के उपरांत अधिकारियों को कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि 15 फरवरी को स्वीप गतिविधियों पर आधारित एक कार्यक्रम का आयोजन दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर राजकीय सीनियर सैंकेडरी स्कूल के सभागार में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के मुख्यातिथि हरियाणा वित्त एवं योजना विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद होंगे। इस कार्यक्रम में पीडब्लयूडी मोबाईल एप का विमोचन किया जाएगा। इस मोबाईल एप को डाउनलोड करके कोई भी दिव्यांग जिसका वोट नहीं बना है, वह व्यक्ति मोबाईल एप में फार्म 6 भरकर अपना वोट बनवा सकता है और जिस दिव्यांग का वोट है, वह अपने वोट से सम्बन्धित तमाम जानकारी हासिल कर सकता है।
उन्होंने कहा कि पीडब्लयूडी मोबाईल एप से दिव्यांग अपने पहचान पत्र और वोट की त्रुटि को भी ठीक करवा सकता है और मतदान के दिन हेतू व्हील चेयर के लिए भी आवेदन कर सकता है। इस मोबाईल एप से दिव्यांगों को जिला निर्वाचन कार्यालय से सम्बन्धित तमाम सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि स्वीप कार्यक्रम में नए पहचान पत्र भी वितरित किए जाएंगे। इस जिले में 6559 पुरुषों और 6166 महिलाओं सहित कुल 12 हजार 725 नए मतदाताओं को सूचि में शामिल किया गया है। इसके अलावा 1888 पुरषों और 1954 महिलाओं को मतदाता सूचि से हटाया गया है। इनमें से 2004 व्यक्तियों की मौत हो चुकी है, 1586 दुसरी जगह पर शिफ्ट हो गए है औ 252 के वोट डबल बने हुए थे। अब इस जिले में 3 लाख 60 हजार 990 पुरषों और 3 लाख 24 हजार 541 सहित कुल 6 लाख 85 हजार 531 मतदाता हो गए है।
उन्होंने कहा कि स्वीप कार्यक्रम में मतदाताओं को हरियाणा के मुख्य चुनाव अधिकारी राजीव रंजन शपथ भी दिलाएंगे। इस कार्यक्रम में हरियाणा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के विशेष सचिव महेश्वर शर्मा भी शिरकत करेंगे। इसके अलावा दिव्यांग आईकॉन भीम एवं अर्जुन अवार्डी अमित सरोहा व पैरा ओलम्पियन दिव्यांग आईकॉन दीपा मलिक भी पुहंचेंगी। इस कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस मौके पर एसडीएम अश्विनी मलिक, जिला शिक्षा अधिकारी अरुण आश्री, चुनाव तहसीलदार संदीप, कानूनगो सुभाष चंद्र आदि उपस्थित थे।
Post Now India Post Now India