Breaking News
Home / Uncategorized / विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान में शास्त्रीय संगीत संध्या का आयोजन आज

विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान में शास्त्रीय संगीत संध्या का आयोजन आज

कुरुक्षेत्र, 13 फरवरी। विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान एवं आरुण्य के संयुक्त तत्वावधान में 14 फरवरी को शास्त्रीय संगीत संध्या ‘नादरस’ का आयोजन विद्या भारती परिसर में किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए संस्थान के निदेशक डॉ. रामेन्द्र सिंह ने बताया कि सुविख्यात वाग्गेयकार एवं गुरु पं. गणेश प्रसाद शर्मा जी को समर्पित शास्त्रीय संगीत संध्या सायं 4ः30 बजे शुरू होगी, जिसमें मुख्यातिथि संजय भसीन निदेशक, मल्टी आर्ट कल्चरल सैंटर, अम्बाला मंडल होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रेरणा संस्था के संस्थापक एवं समाजसेवी जयभगवान सिंगला उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि प्रख्यात तबला गुरु एवं रचनाकार (पंजाब घराना) को नादरस सम्मान से विभूषित किया जाएगा। शास्त्रीय गायन डॉ. अलंकार सिंह (पटियाला), असिस्टैंट प्रोफेसर पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला प्रस्तुत करेंगे। उनके साथ तबले पर डॉ. ज्ञान सागर सिंह एवं हारमोनियम पर तरुण जोशी संगत करेंगे। स्वतंत्र तबला वादन पं. पुंडलिक कृष्ण भागवत (वाराणसी) प्रस्तुत करेंगे। उनके साथ हारमोनियम पर गुरप्रीत सिंह (मोगा, पंजाब) संगत देंगे। डॉ. रामेन्द्र सिंह ने बताया कि विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान में वर्ष भर में अनेक शिक्षाप्रद विचार-गोष्ठियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए शास्त्रीय संगीत संध्या का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि भारतीय संगीत मानव की पाश्विक व हिंसक वृत्तियों को दूर करके उसमें दैवी गुणों का संचार करने की क्षमता रखता है। मानव ही नहीं, पशु-पक्षी और हिंसक जीव तक सभी को संगीत अपनी ओर आकर्षित करने की क्षमता भी रखता है। सिंह और सर्प जैसे क्रूर जीव भी संगीत की धुन पर अपनी सारी क्रूरता व हिंसकता का त्याग कर देते हैं। संगीत की इस रसमयी सरिता में अवगाहन करके मानव सच्ची सहृदयता और विश्व बन्धुत्व को सहज ही प्राप्त कर सकता है। संस्थान का प्रयास है कि संगीत के क्षेत्र में कार्यरत संस्थाएं भी इसमें अपनी रुचि दिखाएं, इसके लिए सतयुग दर्शन कला केन्द्र, प्रेरणा, कुरुक्षेत्र, संकल्पित फाउंडेशन, नाद प्रतिष्ठा संगीत संस्थान, मल्टी आर्ट कल्चरल सैंटर, कुरुक्षेत्र, ऋदम डांस अकादमी, विद्या भारती संगीत केन्द्र इत्यादि संस्थाओं का सहयोग प्राप्त हो रहा है।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *