Breaking News
Home / Uncategorized / विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों के 18 मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया

विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों के 18 मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया

कैथल, 12 अप्रैल: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डा. प्रियंका सोनी की निर्देशानुसार कैथल विधानसभा क्षेत्र की सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं उपमंडलाधीश ईशा कंबोज ने खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी सुमित चौधरी के साथ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों के 18 मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया तथा इन मतदान केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया।

उपमंडलाधीश ईशा कंबोज ने भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों अनुसार मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के दृष्टिगत 18 मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने गढ़ी पाड़ला में 2 मतदान केंद्र, गुहणा में 3 मतदान केंद्र, सजूमा में 5 मतदान केंद्र, धुंधरेहड़ी में 2 मतदान केंद्र, दीवाल में 2 मतदान केंद्र, गढ़ी पाड़ला में एक मतदान केंद्र, माघो माजरी में एक मतदान केंद्र तथा कुतबपुर में स्थापित किए गए 2 मतदान केंद्रों का निरीक्षण करके इन केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान मौके पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे सभी मतदान केंद्रों पर चुनाव आयोग की हिदायतों अनुसार सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाएं, ताकि मतदाताओं को मतदान के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *