Breaking News
Home / Uncategorized / विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रबंधो की समीक्षा, विडियो कॉन्फ्रैंसिंग के जरिए अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रबंधो की समीक्षा, विडियो कॉन्फ्रैंसिंग के जरिए अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

करनाल 14 अगस्त: हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने मंगलवार देर सांय चण्डीगढ़ से विडियो कॉन्फ्रैंसिंग कर सभी उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अब तक की गई तैयारियों की समीक्षा की और निर्देश दिए कि अब तक जिन जिलो में फार्म नम्बर 6, 7, 8 व 8 (ए) में प्राप्त आवेदनों का निस्तारण नहीं किया गया है, उसे जल्द से जल्द कर लें और इसकी रिपोर्ट प्रदेश मुख्यालय में भेजें। इसी प्रकार सभी पॉलिंग स्टेशन की फिजीकल वैरीफिकेशन की रिपोर्ट भी भिजवाना सुनिश्चित करें। यदि किसी जिला में किसी पॉलिंग स्टेशन की लॉकेशन में कोई परिवर्तन किया गया है, तो उस बारे भी तुरंत सूचित करें। उन्होंने कहा कि जिन जिलो में सहायक निर्वाचन पंजीयन अधिकारियों के पद खाली हैं, उसकी रिपोर्ट भी मुख्यालय भेजें। इसी प्रकार यदि कहीं कोई नया उपमण्डल बनाया गया है, तो उस बारे भी रिपोर्ट में दर्शाएं। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में मॉडल पोलिंग स्टेशन भी बनाए जाएं। सभी मतदान केन्द्रो पर दिव्यांग मतदाताओं के लिए रैम्प जैसी सभी सुविधाएं मुहैया करवाई जाए।

विडियो कॉन्फ्रैंसिंग में करनाल के जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने बताया कि नई वोट बनवाने के लिए फार्म नम्बर-6, त्रुटि ठीक करवाने बारे फार्म नम्बर-7 तथा वोट ट्रांसफर करवाने के लिए फार्म नम्बर- 8 में प्राप्त सभी आवेदनो का निस्तारण कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि करनाल में 5 विधानसभा क्षेत्र है, प्रत्येक मेें दो-दो आदर्श मतदान केन्द्र बनाए जाएंगे, जिनमें पीने का पानी इत्यादि सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। उपायुक्त ने बताया कि जिला में दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 6 हजार 422 है, जिनकी पहचान कर ली गई है। मतदान के दिन इन्हें स्पैशल वाहन तथा व्हील चेयर की सुविधा मुहैया करवाई जाएगी।

विडियो कॉन्फ्रैंसिंग में पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र सिंह भोरिया ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर लाईसेंस शुदा हत्थारों को अधिकृत डीलर या सम्बंधित थानो में जमा करवाने, शराब बांटने जैसे अनूचित तरीकों पर रोक लगाने तथा संवेदनशील या अति संवेदनशील मतदान केन्द्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था के एक्शन प्लान तैयार किए जा रहे हैं। पड़ौसी प्रदेशों को जाने वाले रास्तों पर नाके भी लगाए जाएंगे।

विडियो कॉन्फ्रैंस में अतिरिक्त उपायुक्त अनिश यादव, उप जिला निर्वाचन अधिकारी-सह-नगराधीश नवीन आहूजा, एसडीएम करनाल नरेन्द्र पाल मलिक, एसडीएम इन्द्री सुमित सिहाग, एसडीएम असंध अनुराग ढालिया तथा डीआरओ श्याम लाल भी उपस्थित थे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *