लाडवा, 19 फरवरी: लाडवा के विधायक डॉ. पवन सैनी ने कहा कि लाडवा हलका के लोगों को तमाम सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए दृढसंकल्प हैं। इसी उद्देश्य को जहन में रखकर लोगों की छोटी-छोटी जरूरतों और सुविधाओं को पूरा करने का काम किया जा रहा है। इस हलके में पहली बार गांवों और शहरों में सबका साथ, सबका विकास नीति को अपनाकर विकास कार्य करवाए गए हैं। वे मंगलवार को इंद्री रोड पर बस क्यू शैल्टर का उद्घाटन करने के उपरांत लोगों को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले विधायक डॉ. पवन सैनी, नगरपालिका की अध्यक्षा साक्षी खुराना ने विधिवत रूप से लाखों रुपये की लागत से बने बस क्यू शैल्टर का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इस बस क्यू शैल्टर के निर्माण से लोगों को सुविधाएं मिलेंगी। इस बस क्यू शैल्टर से लोगों को स्वच्छता का संदेश भी मिलेगा। इस मौके पर राहुल शर्मा, ओमवीर लालर, अश्वनी बन, शिव अरोड़ा, आजाद सिंह, देवेंद्र गोल्डी, अश्वनी, कैलाश विजयवर्गीय सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।
Post Now India Post Now India