Breaking News
Home / Events / विधायक ने किया नगला मेघा गांव में 25 लाख रुपये से बनने वाली गली का शिलान्यास

विधायक ने किया नगला मेघा गांव में 25 लाख रुपये से बनने वाली गली का शिलान्यास

करनाल 10 मार्च, घरौंडा के विधायक हरविन्द्र कल्याण ने अपने विधानसभा क्षेत्र के गांव नगला मेघा में करीब 25 लाख रुपये से बनने वाली मुख्य गली का शिलान्यास किया। विधायक ने ग्रामीणों से कहा कि गांव में इससे पहले भी नगला मेघा करीब 2 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक केन्द्र, नालियां – गलियां, चौपालें व रास्ते पक्के करने जैसे अनेक विकास कार्य करवाए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में इस प्रकार के विकास कार्य हुए हैं और आगे भी चलते रहेंगे।
विधायक रविवार को नगला मेघा गांव में गली के शिलान्यास के बाद ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार के पिछले लगभग साढ़े 4 वर्ष के कार्यकाल में घरौंडा विधानसभा के यमुना के साथ लगते लगभग 30 गांवों में भी सडक़ें, नाली, सामुदायिक केन्द्र, स्वास्थ्य केन्द्र, स्कूल के भवन, खेल स्टेडियम आदि का निर्माण करवाया गया है। उन्होंने कहा कि आज जनता को भी विकास के सही मायने मालूम हुए हैं।

विधायक ने कहा कि हमारी सरकार ने अभूतपूर्व विकास कार्य करवाने के साथ-साथ आम आदमी के जीवन परिवर्तन के लिए भी बेहतर कार्य किए हैं। इसके लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में अनेक ऐसी योजनाएं चलाई गई हैं जिनका प्रदेशवासियों को सीधा लाभ मिल रहा है। आयुष्मान भारत योजना आम आदमी के स्वास्थ्य से जुड़ी ऐसी बड़ी योजना है जिसके तहत गरीब आदमी का 5 लाख रुपये तक का खर्च सरकार द्वारा वहन किया जाता है। किसानों के लिए भी सरकार ने 6000 रुपये वार्षिक पेंशन का प्रावधान किया है। यही नहीं श्रमिकों के हितों के लिए भी प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना लागू की गई है और इन सभी योजनाओं का क्रियान्वयन भी ऑनलाईन करते हुए लाभार्थी को उनके खाते में सीधे पैसे भेजने का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने एक भ्रष्टाचार मुक्त सरकार दी है। हमारी सरकार ने प्रदेश के युवाओं को योग्यता के आधार पर पारदर्शिता के साथ लगभग 60 हजार नौकरियां देने का काम किया है।

इस मौके पर एसडीओ पंचायतीराज नारायण दत्त, गांव की सरपंच सुमन देवी, ब्लॉक समिति के चेयरमैन विनोद त्यागी, सतीश राणा, महेश, सरपंच सुहाना जगबीर, शेखपुरा सरपंच हरि सिंह, एडवोकेट धीरज खरकाली, राजपाल शर्मा, कमलजीत, रामकुमार सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

About postnow

Check Also

श्रीमद्भागवत कथा में सुनाया भक्त धु्रव प्रसंग 

कुरुक्षेत्र, 28 जनवरी। सैक्टर-3 शिव मंदिर में भागवत प्रेमियों द्वारा संगीतमयी श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *