कुरुक्षेत्र 15 मार्च: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से विशेष कानूनी साक्षरता शिविरों का आयोजन कर आमजन को जागरुक किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम हितैष गर्ग ने बताया कि जल सरंक्षण को लेकर विभिन्न गांवों में विशेष कानूनी साक्षरता शिविरों का आयोजन कर आमजन को जागरुक किया जाएगा।
उन्होंने बताया शुक्रवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि 24 मार्च को सुबह 11 बजे गांव बदरपुर में विशेष कानूनी साक्षरता शिविर में पैनल के अधिवक्ता राजेश चौहान व पीएलवी अनुराग आमजन को जागरुक करेंगे। इस प्रकार 25 मार्च को गांव बरगट में अधिवक्ता अनिमेश व पीएलवी कशिक बूरा, 26 मार्च को गांव बिहोली में अधिवक्ता पीटर मसीह व पीएलवी नितिका, 27 मार्च को गांव संतोख पुरा में अधिवक्ता तनीषा, 28 मार्च को गांव रावगढ़ में अधिवक्ता हरपाल सिंह व पीएलवी साक्षी, 29 मार्च को गांव मलिक पुर में अधिवक्ता ऋषि पाल व पीएलवी परिक्षित सिंगला तथा 30 मार्च को गांव कैंथला में अधिवक्ता मनमोहन व पीएलवी रिंकू आमजन को जागरुक करने का काम करेंगे। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार नशीली दवाओं के दुरुपयोग और नशीली दवाओं के उन्मूलन के शिकार लोगों को जागरुक करने के लिए 17 मार्च को गांव मरचेहड़ी में सुबह 11 बजे विशेष कानूनी साक्षरता शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर के लिए पैनल के अधिवक्ता असीम जैन व पीएलवी अखिल चौहान की डयूटी लगा दी गई है।
Check Also
सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह
कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …
Post Now India Post Now India