करनाल 22 फरवरी, प्रदेश सरकार की जन-कल्याणकारी नीतियों को आमजन तक पहुंचाने के लिए सूचना, जन संपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा जिले में उपायुक्त विनय प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में 22 फरवरी तक विशेष प्रचार अभियान चलाया गया जिसमें जिले के करीब 320 गांवों में नाटक मंडली, फिल्म यूनिट व पैनल की भजन पार्टियों के द्वारा गीतों के माध्यम से सरकार की नीतियों का प्रचार किया गया। इस प्रचार अभियान के दौरान जिले के हजारों लोगों ने सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी ली तथा इस प्रचार अभियान के दौरान विभाग के कर्मचारियों द्वारा योजनाओं का प्रचार किया गया तथा प्रचार सामग्री वितरित की गई।
सूचना, जन सम्पर्क एवं भाषा विभाग हरियाणा के महानिदेशक समीर पाल सरो के निर्देशानुसार 21 जनवरी से 22 फरवरी तक विशेष प्रचार अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत लोगों को सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई, जिले के हजारों ग्रामीणों ने विभाग के कलाकारों के माध्यम से सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी ली। इस विशेष प्रचार अभियान के दौरान इलैक्ट्रॉनिक व प्रिंट मीडिया के माध्यम से भी सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया। इस विशेष प्रचार अभियान के दौरान 6 अनुबंधित भजन पार्टियों ने जिले के करीब 240 गांवों में प्रचार किया वहीं सरकारी अमले की पार्टियों ने करीब 80 गांवों में सरकार की योजनाओं का प्रचार किया। यह पार्टी ऐसे-ऐसे गांव में पहुंची जहां प्रचार का अन्य कोई माध्यम नहीं है। प्रचार के दौरान सरकार के प्रतिनिधियों व पंचायतीराज के सदस्यों को शामिल किया गया।
इस प्रचार अभियान के बारे में जिला सूचना एवं जन सम्पर्क अधिकारी सुनील बसताड़ा ने बताया कि 21 जनवरी से 22 फरवरी तक चले विशेष प्रचार अभियान के दौरान जहां सरकार की उपलब्धियों का व्याख्यान किया गया वहीं समाज में फैली कुरीतियों के बारे में भी लोगों को जागरूक किया गया। कलाकारों द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, अनमेल विवाह, शिक्षा को बढ़ावा, छुआछात एक सामाजिक अपराध, नशाखोरी पर भी नाटक व फिल्मों के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया गया। विशेष प्रचार अभियान के दौरान सरकार की प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, जन-धन योजना, आवास योजना, उज्जवला योजना, किसान व श्रमिक पैंशन योजना, वृद्धावस्था पेंशन, बिजली के बिल आधे करना तथा सरकार ने हर क्षेत्र में करवाए करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की विस्तार से जानकारी दी गई।
Post Now India Post Now India