Breaking News
Home / Uncategorized / विश्व के आकर्षण का केन्द्र बनेगा धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र: मनोहर

विश्व के आकर्षण का केन्द्र बनेगा धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र: मनोहर

कुरुक्षेत्र 21 जुलाई: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि धर्मक्षेत्र और पर्यटन नगरी कुरुक्षेत्र विश्व के आकर्षण का केन्द्र बनेगा। इस पर्यटन स्थली को पर्यटन का हब बनाने के लिए केन्द्र और राज्य सरकार कुरुक्षेत्र के ही नहीं 48 कोस के तीर्थो को विकसित करने का काम कर रही है। इस स्थल की पवित्रता और महता को देखते हुए ही कुरुक्षेत्र के पिहोवा रोड़ पर 5 एकड़ जमीन मिलने पर भारत माता का भव्य और सुंदर मंदिर का भी निर्माण किया जाएगा।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल रविवार को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री आवास पर कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में वल्र्ड बुक ऑफ रिकार्ड यूके और कुरुक्षेत्र के अधिकारियों को सम्बोधित कर रहेे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुरुक्षेत्र देश का पवित्र, ऐतिहासिक, धार्मिक और अध्यात्मिक केन्द्र है। इस पावन धरा पर भगवान श्रीकृष्ण ने गीता का संदेश देकर पूरे विश्व को शिक्षा और संस्कार देने का काम किया। इस गीतास्थली पर दिए गए उपदेश आज भी पूरी तरह प्रासंगिक है। पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेशों में पूरे विश्व की समस्याओं का समाधान है और पूरी दुनिया को अच्छे मार्ग पर चलने का पाठ भी उपदेशों से मिलता है। इन तमाम पहलुओं को जहन में रखते हुए सरकार ने गीता स्थली पर एक छोटे से गीता जयंती समारोह को अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव का दर्जा देने का काम किया। इतना ही नहीं अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव को ओर अधिक भव्य बनाने के लिए बुद्घिजीवी लोगों से काफी सुझाव मिले है, इन सभी सुझावों पर मंंथन कियरा जाएगा और सुझावों को अमलीजामा पहनाने का काम भी किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव का आयोजन कनाडा में भी किया जाएगा। इसके लिए कनाडा में रहने वाले भारतीय मूल के लोगों के साथ-साथ अधिकारियों से बातचीत की जा रही है। इस महोत्सव के आयोजन के लिए सरकार की तरफ से हर सम्भव सहयोग किया जाएगा। कुरुक्षेत्र को भव्य और दिव्य बनाने के लिए सरकार कई योजनाओं पर काम कर रही है। गीता स्थली ज्योतिसर में करोड़ों रुपए की लागत से लाईट एंड सांउड प्रोजैक्ट को स्थापित किया गया है। इस प्रोजैक्ट को अगस्त माह में आमजन को सपूर्द कर दिया जाएगा ताकि कुरुक्षेत्र के उत्सवों और महोत्सवों के दौरान श्रृद्घालु और पर्यटक इस प्रकार के प्रोजैक्ट का अवलोकन कर सके। इससे कुरुक्षेत्र में पर्यटकों की संख्या में भी इजाफा होगा। उन्होंने कहा कि पिहोवा रोड़ पर ही 5 एकड़ भूमि पर भारत माता का भव्य और सुंदर मंदिर का निर्माण किया जाएगा। इस मौके पर विधायक सुभाष सुधा, उपायुक्त डा. एसएस फुलिया, केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा, सीईओ केडीबी संयम गर्ग, केडीबी सदस्य उपेन्द्र सिंघल, विजय नरुला, जिला शिक्षा अधिकारी अरुण आश्री सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

बाक्स
ब्रहमसरोवर पर अब भव्य होगी महाआरती
ब्रहमसरोवर पर रोजाना होने वाली महाआरती को ओर अधिक भव्य बनाने तथा आमजन को साथ जोडऩे के लिए एक नई योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के अनुसार कोई भी व्यक्ति जन्मदिवस, मनोकामना पूर्ति के साथ-साथ अन्य अवसरों पर आरती के लिए दान स्वरुप 1100 और 2100 रुपए की राशि देकर यजमान बन सकते है। इसमें 2100 रुपए की दान स्वरुप राशि से केडीबी की तरफ से फुलों से साज-सज्जा की जाएगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 5100 रुपए की राशि दान स्वरुप देकर महाआरती के लिए पहले यजमान बने है।

बाक्स
48 कोस कुरुक्षेत्रा वेबसाईट से होगा तीर्थ स्थलों का प्रमोशन
केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा ने कहा कि केडीबी की तरफ से कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल और जींद जिले के 48 कोस के तीर्थो के इतिहास, महता को देश दुनिया के समक्ष रखने के लिए 48 कोस कुरुक्षेत्राडाटकाम एक नई वेबसाईट तैयार की है। इसका विमोचन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रविवार को चंड़ीगढ़ से कर दिया है। इस वेबसाईट से 48 कोस के 134 तीर्थो के इतिहास, कुरुक्षेत्र के स्थानीय पर्यटन स्थलों, कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की गतिविधियों और अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव के तमाम पहलुओं की जानकारी सहजता से मिल पाएगी। इस वेबसाईट को तैयार करने में श्रीकृष्ण संग्रहालय के क्यूरेटर राजेन्द्र राणा, सांराश बंसल, भारत सैनी, आर्यन शांडिल्य का अहम योगदान रहा है।

बाक्स
मोबाईल एप से पर्यटन स्थलों के होंगे रियल टाईम दर्शन
मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा ने कहा कि केडीबी के विशेष प्रयासों से 48 कोस तीर्थो की जानकारी पर्यटकों तक पहुंचाने के लिए पहली बार 48 कोस मोबाईल एप तैयार की है, जिसका शुभारम्भ चंडीगढ़ से मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा किया गया है। यह मोबाईल एप पर्यटकों के लिए एक गाईड का काम करेगी और 48 कोस के 134 तीर्थो के बारे में पर्यटकों का मार्गदर्शन भी करेगी। इस मोबाईल एप से पर्यटन स्थल का वर्चुअल टूर और रियल टाईम दर्शन भी पर्यटक सहजता से कर सकेंगे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *