कुरुक्षेत्र 15 जनवरी उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनावों में सौ फीसदी मतदान करवाने के लिए और पात्र लोगों के वोट बनवाने के लिए प्रशासन की तरफ से जागरुकता अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी के सांझे प्रयासों की जरुरत होगी। इतना ही नहीं जिला के सभी विभागों में वोटर अवेर्नेस फोरम का गठन किया जाएगा और इस फोरम का नोडल अधिकारी भी विभागनुसार नियुक्त किया जाएगा।
उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने आज यहां बातचीत करते हुए कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार जिला के सभी विभागों में वोटर अवेर्नेस फोरम का गठन किया जाएगा तथा विभाग के एक अधिकारी को वोटर अवेर्नेस फोरम का नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाना है। इन तमाम पहलुओं को जहन में रखते हुए ही 16 जनवरी 2019 को सुबह 11 बजे लघु सचिवालय के सभागार में जिला के सभी विभागाध्यक्षों की एक बैठक का भी आयोजन किया गया है।
उन्होंने कहा कि सभी विभाग वोटर अवेर्नेस फोरम का गठन करने के उपरांत एक नोडल अधिकारी नियुक्त करके, नोडल अधिकारी का नाम, पदनाम, मोबार्ईल नम्बर सहित अन्य सूचना मीटिंग में लेकर आएंगे। सभी अधिकारी इस बैठक में समय पर पहुंचना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि पूरे जिले में मतदाताओं को जागरूक किया जाएगा और वोट बनवाने से लेकर डालने तक के प्रति मतदाताओं को जागरुक किया जाएगा।
Post Now India Post Now India