Breaking News
Home / Events / वोट के लिए मैराथन दौड़ प्रतियोगिता में 653 बच्चों ने लिया हिस्सा, स्वीप गतिविधियों के तहत बच्चों ने दिया 12 मई को मतदान करने का संदेश

वोट के लिए मैराथन दौड़ प्रतियोगिता में 653 बच्चों ने लिया हिस्सा, स्वीप गतिविधियों के तहत बच्चों ने दिया 12 मई को मतदान करने का संदेश

05 मई करनाल:रन फाॅर वोट यानि की वोट के लिए दौड़ प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों ने आगामी 12 मई को लोकसभा चुनाव के लिए मतदाताओं को जागरूक किया। इस प्रतियोगिता में करीब 653 बच्चों ने हिस्सा लिया जिनमें स्कूल, काॅलेज, स्काउट तथा खेल विभाग के सदस्यगण भी शामिल रहे। यह दौड़ प्रतियोगिता कर्ण स्टेडियम करनाल से शुरू होकर नगर निगम के सामने से निकलते हुए एसडी स्कूल चैंक वहां से रेलवे रोड़ होती हुई घंटाघर चैंक, सब्जी मंडी चैंक से कुन्जपुरा रोड़ होती हुई अस्पताल चैंक तथा कल्पना चावला मैडिकल काॅलेज के सामने से होती हुई गांधी चैंक, अम्बेडकर चैंक होती हुई वापिस कर्ण स्टेडियम तक मैराथन दौड़ आयोजित करवाई गई।

यह प्रतियोगिता स्वीप गतिविधियों के तहत करवाई गई, वोट के लिए दौड़ प्रतियोगिता में मैराथन दौड़ को अतिरिक्त उपायुक्त एवं स्वीप गतिविधियों के नोडल अधिकारी अनिश यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान स्वीप गतिविधियों के ईचार्ज प्रवीन कुमार मोर, अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय से डीपीएम राजकुमार सन्धू, राजीव कुमार शर्मा, सुखदेव चैहान, विकास चोपड़ा, विकास गुप्ता, डीपीडीओ विभाग से आॅडिर संदीप कुमार, शिक्षा विभाग से सुशील कुमार तथा अशोक कुमार भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के आयोजन में एचडीएफसी बैंक तथा आईसीआईसीआई का अहम योगदान रहा।

इस दौरान मतदाता जागरूकता के लिए हस्ताक्षर प्रतियोगिता भी करवाई गई, जिस पर आगामी 12 मई 2019 को मतदान करने बारे अपील की गई। इस अवसर पर रेडियो सिटी की टीम ने लोकसभा चुनाव को वोट के महोत्सव यानि वोटोत्सव के रूप में प्रस्तुत किया तथा पूरी टीम ने जिलावासियों को एकस्वर होकर वोट के लिए अपील की। इस दौरान आरजे रोकी, आरजे अमन, आरजे शीतल, रेडियों सिटी के संचालक कैलाश, राजेश सैनी, नवदीप शर्मा, हरिन्द्र तथा मनोज का विशेष सहयोग रहा। वोटोत्सव के बैनर में जिला निर्वाचन अधिकारी के माध्यम से रेडियो सिटी की ओर से रन फाॅर वोट तथा मैराथन दौड़ का पूरा मैम्प दर्शाया गया।

About postnow

Check Also

श्रीमद्भागवत कथा में सुनाया भक्त धु्रव प्रसंग 

कुरुक्षेत्र, 28 जनवरी। सैक्टर-3 शिव मंदिर में भागवत प्रेमियों द्वारा संगीतमयी श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *