Breaking News
Home / Uncategorized / शाहबाद में अप्रैल माह से शुरु होगी डे-बोर्डिंग हाकी अकेडमी

शाहबाद में अप्रैल माह से शुरु होगी डे-बोर्डिंग हाकी अकेडमी

कुरुक्षेत्र 20 मार्च: जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी यशबीर सिंह ने कहा कि खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग हरियाणा पंचकूला के निदेशक के आदेशानुसार मारकंडेश्वर हाकी स्टेडियम शाहबाद में अप्रैल 2019 से डे-बोर्डिंग्स हाकी अकेडमी शुरु की जाएगी। उन्होंने बुधवार को देर सायं जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि इस अकेडमी के लिए चयन, ट्रायल व बैटरी टेस्ट 25 मार्च को प्रात: 9 बजे से मारकंडेश्वर हाकी स्टेडियम शाहबाद में होगा। इस चयन ट्रायल में अंतर्राष्टï्रीय, राष्टï्रीय, राज्य व जिलास्तर पर पदक हासिल करने वाले खिलाड़ी भी भाग ले सकते है। उन्होंने कहा कि सभी खिलाडिय़ों के पास हरियाणा राज्य का डोमिसाईल व आयु 12 से 19 वर्ष अनिवार्य है। खिलाड़ी को अपने साथ नवीनतम 2 पासपोर्ट साईज फोटो, दसवीं कक्षा का प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, मूल खेल प्रमाण पत्र साथ लेकर आएंगे। इस ट्रायल में चयनित खिलाडिय़ों को 5 हजार रुपए की रिफेंडबल सिक्योरिटी भी देनी होगी।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *