Breaking News
Home / Uncategorized / शाहाबाद हल्के की जनता में भाईचारे को बढाया: बेदी

शाहाबाद हल्के की जनता में भाईचारे को बढाया: बेदी

शाहाबाद मारकंडा, 4 अगस्त: राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने गांव बुहावा में 37 लाख रूपए की लागत से हुए विकास कार्यो का उदघाटन किया। इन विकास कार्यो में अंबेडकर भवन, माता बाला सुंदरी मंदिर का बरामदा, गांव की गलियां व रास्ते का कार्य शामिल है। कार्यक्रम में पहुंचने पर गांव के सरपंच प्रेमचंद व भाजपा नेता धर्मबीर फौजी ने शॉल के साथ राज्यमंत्री का सम्मान किया। देवी माता के प्रांगण में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने हल्के की जनता में भाईचारे को बढावा दिया है और भाईचारा विकास का सबसे बडा मूलमंत्र है।

उन्होंने कहा कि हमारे हल्का शाहबाद मारकंडा को विकास की बड़ी बड़ी ऐतिहासिक सौगाते मिली है। मोहनपर कलसाना पुल, दयाल नगर रेलवे अंडर ब्रिज, किसान रेस्ट हाउस, अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, गांव जंधेडी में खेल स्टेडियम, चम्मू कला में सरकारी कॉलेज तथा गांव बसंतपुर में 30 ट्रेड की आईटीआई सहित अनेकों सौगातें हल्के को मिली है। हल्के में 70 साल से कच्चे पड़े रास्तों को सडक़ के माध्यम से हल्के के दर्जनों गांवों को आपस में जोड़ा है। हल्के में नई सडक़ों का जाल बिछाया है। उन्होंने सभी से अनुरोध किया है कि जल बचाओ अभियान में सभी को सहयोग देना होगा, कोई भी अभियान किसी व्यक्ति विशेष के अकेले प्रयासों से सफल नहीं होता। इसलिए इस अभियान में सभी की भाग्यदारी बहुत जरूरी है क्योंकि जल है तो कल है, जल ही जीवन है। राज्यमंत्री की कार्यशैली से प्रभावित होकर गांव बुहावा के रामेश्वर, राजेश, सुनील, संजू, संदीप, मनदीप तथा विक्की अपने दर्जनों समर्थकों के साथ विभिन्न पार्टियों को छोडक़र भाजपा में शामिल हो गए। राज्यमंत्री ने पटके पहनाकर सभी का स्वागत किया और कहा कि सभी को पार्टी में पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा नेता कर्ण राज सिंह तूर, देशराज कश्यप, रामकुमार सैनी यारा, सोहन लाल, सरपंच ओमप्रकाश दयालनगर, देवराज शर्मा बेरथली, सुरेश मोहनपुर, सरपंच राजेंद्र धुराला, सुशील कुमार, मैंबर ब्लॉक समिति दलजीत सिंह त्यौडी, सरपंच जंगबीर सिंह मोहनपुर, भारत साहनी सहित इलाके के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *