राष्ट्रीय प्रौद्यौगिकी संस्थान (निट) में चल रहे तीन दिवसीय उत्सव ‘शिक्षांगन-19’ के समापन समारोह का आयोजन संस्थान के जुबली हॉल में रविवार देर सांय आयोजित किया गया। यह आयोजन कुरुक्षेत्र के नजदीकी गावों के मौलिक शिक्षा से वंचित बच्चों को शिक्षित व उजागर करने वाली संस्थान की सोसाइटी ‘शिक्षा’ की ओर से आयोजित किया गया था। समापन समारोह के इस अवसर पर संस्थान के डीन (छात्र कल्याण) प्रो. राजेंद्र कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। मुख्यअतिथि प्रो. राजेन्द्र कुमार ने अपने एन.एस.एस. के अनुभवों को सांझा करते हुए शिक्षा के कार्यों की सराहना की और कहा कि शिक्षा एक ऐसा पौधा है जिससे भारत विश्व गुरु बन सकता है और साथ ही उन्होंने संस्थान के छात्रों को बढ़-चढ़ कर समाज सेवा के कार्यो में हिस्सा लेने के लिए प्रेेरित किया।
इस अवसर पर स्टूडेंट्स क्लब फॉर सोशल एक्शन के प्रोफेसर इंचार्ज नीरज कौशिक ने बताया कि इस वर्ष शिक्षा व चेतना के बच्चों ने शिक्षांगन में भाग लेने के लिए विशेष रूचि दिखाई। उन्होंने बताया कि ‘शिक्षांगन-19’ के दौरान कई तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिनमें न्यूज रूम, फैंसी ड्रेस, स्किट, एकल एवं युगल गायन इत्यादि प्रमुख थी। उन्होंने बताया कि जहां बेस्ट एंकर का खिताब शुभम और दिशा ने अपने नाम किया वहीं बेस्ट एक्टर के खिताब पर भी शुभम का कब्जा रहा। अंत में उन्होंने बताया कि चेतना के कई बच्चों ने प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किए जिसमें 9 वीं कक्षा की गायत्री ने सबसे ज्यादा प्रतियोगिताएँ जीती।
संस्थान के लोक सम्पर्क अधिकारी प्रो. पी. सी. तिवारी ने बताया कि इस उत्सव की निर्णायक मंडली के रूप में
संस्थान के डीन (योजना व विकास)प्रो. ए. स्वरुप और डॉ. बबिता सैनी, डॉ. छाया तौमर, डॉ. मंजूषा शर्मा, डॉ. नागेन्द्र रेड्डी, डॉ.अवधेश यादव, खेलकूद अधिकारी शाहबुद्दीन व पल्लवी रॉय का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में पुरस्कार वितरण का आयोजन किया गया जिसमें मुख्यअतिथि प्रो. राजेंद्र कुमार द्वारा विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात प्रो. नीरज कौशिक ने सभी आयोजकों, प्रतिभागियों, समन्वयकों, कार्यकत्ताओं व कर्मचारियों का कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए धन्यवाद व्यक्त किया। इस अवसर पर काफी संख्या में शिक्षकगण, कर्मचारीगण व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे ।
Post Now India Post Now India