कुरुक्षेत्र 18 मई । श्रीकृष्ण संग्रहालय में अन्तर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के अवसर पर अपने विचार रखते हुए कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सदस्य प0 राजेन्द्र पराशर ने कहा कि कुरुक्षेत्र स्थित श्रीकृष्ण संग्रहालय हरियाणा की एक अमूल्य निधि है जिसके सवंर्धन और विकास के लिए कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड प्रतिबद्ध है। उन्होने इस अवसर पर सभा को सम्बोन्धित करते हुए कहा कि हमारी गौरवमयी संस्कृति का रक्षण संग्रहालयों के माध्यम से ही हो रहा है। इस अवसर पर संग्रहालय के क्यूरेटर राजेन्द्र सिंह राणा ने संग्रहालय की वर्षभर चलने वाली शैक्षणिक गतिविधियों से श्रोताओं को अवगत कराया एवं अन्तर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। संग्रहालय में इस अवसर पर अन्तर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के साथ-साथ बुद्ध पूर्णिमा भी मनाई गई। संग्रहालय परिसर में स्थित बौद्ध गया से लाए गए पीपल के वृक्ष के नीचे दीप जलाए गए। इस अवसर पर जवाहरलाल नेहरु वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों एवं नगर के गणमान्य ने आयोजन को सफल बनाया
Post Now India Post Now India