Breaking News
Home / Uncategorized / श्रीमद् भागवत कथा मंथन महोत्‍सव में खूब नाचे भक्‍त

श्रीमद् भागवत कथा मंथन महोत्‍सव में खूब नाचे भक्‍त

सेक्‍टर-13 स्थित कम्यूनिटी सेंटर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के प्रथम दिन भजन संध्‍या एवं फूलों की होली का आयोजन किया गया। इस भजन संध्‍या में आदरणीय श्री तमाल् कृष्‍ण दास जी महाराज (जुहू, मुम्‍बई) और उनके साथ मुम्‍बई तथा वृन्‍दावन से आए हुए भजन मण्‍डली के सदस्‍यों ने शमां बांध दिया और सभी भक्‍तजन तथा माताएं खूब नाचे। भजनों के साथ-साथ भगवान ठाकुर के दरबार में फूलों की बौछार की गई और सभी भक्‍तों ने आपस में फूलों की होली खेली। कथा में सहयोग करने के लिए श्री सतीश गर्ग जी (जिन्‍होंने आज के भण्‍डारे का सम्‍पूर्ण खर्च दिया), पंजाब एवं हरियाणा उच्‍च न्‍यायालय के अधिवक्‍ता श्री जवाहर लाल गोयल जी, श्री ओ.पी. गुलियानी जी तथा हनुमान मन्दिर, सब्‍जी मण्‍डी के पुजारी पण्डित नरेश शर्मा जी को परिवार सहित महाराज जी से आशीर्वाद के रूप में स्‍मृति चिन्‍ह एवं प्रसाद दिलवाकर सम्‍मानित किया गया। इस कथा में प्रताप रूद्र दास जी, श्री पुष्‍पेन्‍द्र सिंगला जी, श्री ईश्‍वर चन्‍द गुप्‍ता जी, श्री सी.पी. गुप्‍ता जी, श्री रमेश गोपाल जी, श्री बृजमोहन गुप्‍ता जी, श्री सुरेन्‍द्र गोयल, श्रीमति निशी गुप्‍ता तथा श्री विनोद गर्ग और बहुत से भक्‍तजन उपस्थित थे। मंच का संचालन प्रोफेसर माला राम बंसल जी ने किया। अन्‍त में भव्‍य भण्‍डारे का अयोजन किया गया। यह कथा 31 मार्च, 2019 तक निरन्‍तर जारी रहेगी।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *