कुरुक्षेत्र, 12 जून: सैक्टर-13 स्थित श्री रामदूत मंदिर का 25वां स्थापना दिवस बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य यजमान बीएसएनएल से सेवानिवृत्त डिप्टी जीएम एस.के. अग्रवाल परिवार ने श्रीहनुमंत पूजन में भाग लिया। अग्रवाल ने बताया कि आज से 25 वर्ष पूर्व गंगा दशहरे के दिन मंदिर में हनुमान जी की दिव्य मूर्ति स्थापित की गई थी। इस अवसर पर मंदिर में रखे गए श्रीरामचरितमानस पाठ को विश्राम दिया गया। इसके बाद भक्ति प्रवचनों में गंगा दशहरा की महिमा एवं श्रीरामचरित मानस पाठ की महत्ता बताई गई। भक्ति प्रवचनों के पश्चात ब्रह्मभोज एवं विशाल भंडारा दिया गया।
Check Also
श्रीमद्भागवत कथा में सुनाया भक्त धु्रव प्रसंग
कुरुक्षेत्र, 28 जनवरी। सैक्टर-3 शिव मंदिर में भागवत प्रेमियों द्वारा संगीतमयी श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ …
Post Now India Post Now India