कुरुक्षेत्र, 15 अप्रैल। समस्त श्यामप्रेमी परिवार कुरुक्षेत्र द्वारा रविवार सायं को सैक्टर 5 में 68वां श्री श्याम संकीर्तन एवं भंडारा आयोजित किया गया। श्याम प्रेमी अजय गोयल व दिनेश गोयल ने बताया कि कार्यक्रम में आयोजक ईश्वर चन्द सिंगला परिवार ने श्याम पूजन में भाग लिया। उन्होंने बताया कि समस्त श्याम प्रेमी परिवार द्वारा प्रत्येक मंगलवार को ब्रह्मसरोवर के द्रोपदी कूप श्याम मंदिर में ताली कीर्तन किया जाता है। साथ ही महिला ताली कीर्तन भी करवाए जाते हैं। दो दिवसीय श्री खाटू धाम यात्रा प्रत्येक महीने के अंतिम शनिवार-रविवार को राजस्थान जाती है। गोयल ने बताया कि श्याम बाबा के प्रचार-प्रसार हेतु कीर्तन भी किए जाते हैं। जिन भक्तों को अपने निवास स्थान, व्यापारिक प्रतिष्ठान एंव संस्थानों में श्याम जी का संकीर्तन करवाना हो, वे संपर्क कर सकते हैं। ये संकीर्तन पूर्णत: नि:शुल्क होंगे। संकीर्तन में गायक लखबीर सिंह लक्खा और हर्ष गोयल ने श्याम जी के मधुर भजनों से समां बांधा। सभी श्याम प्रेमी मदमस्त होकर झूम उठे। श्रद्धालुओं की तालियों एवं जयकारों से वातावरण गूंज उठा। खाटू श्याम जी की आरती में अरुण गोयल, पवन शर्मा, अनिल मित्तल, गौरव गुप्ता, पियांशु तायल, सतीश शर्मा, पवन मैहता, दीपक गोयल,साहिल गोयल, शिवम गोयल, बंटी राजपूत, जितेन्द्र मिगलानी, संजय चौधरी, पंकज सिंगला, प्रणव गुप्ता, अजय परूथी, कविता गोयल, योगिता गोयल,अरुणा शर्मा, अन्नु शर्मा, कांता शर्मा, पूनम मैहता, रीटा, मीनू, इंदिरा रानी, पुष्पा अनेजा, स्वीटी मित्तल, सुषमा रानी और सुमन वर्मा सहित अन्य शामिल रहे।
Post Now India Post Now India