Breaking News
Home / Religious / श्री खाटूश्याम परिवार ट्रस्ट द्वारा 185वां संकीर्तन एवं भंडारा आयोजित

श्री खाटूश्याम परिवार ट्रस्ट द्वारा 185वां संकीर्तन एवं भंडारा आयोजित

कुरुक्षेत्र, 31 मार्च  : श्री खाटूश्याम परिवार ट्रस्ट द्वारा सैक्टर-30 में 185वां संकीर्तन एवं भंडारा आयोजित किया गया। आयोजक ओमप्रकाश धीमान व मनोज धीमान परिवार ने श्याम पूजन में भाग लिया। खाटू धाम की माटी म्हारे काम आ गई…सांवरी सूरत पे मोहन दिल दीवाना हो गया…सारे जग से हार के मैं आया तेरे द्वार… ट्रस्ट के प्रधान ने श्रद्धालुओं को श्याम गाथा में बताया कि कलयुग के देवता खाटू श्याम जी हारे के सहारें हैं। इनके बारे में विख्यात है कि आज भी वे माता को दिए वचन के अनुसार इस संसार में हारने वाले इंसान का साथ देते है। इनके दरबार में जो हार कर जाता हैजीतकर वापिस आता है। इस बात के साक्षी श्याम जी के करोड़ों भक्त खाटू धाम में निशान चढ़ाते हैं। कीर्तन के दौरान भक्तों ने तीन बाणधारी की जय व अहिल्यावती के लाल की जय इत्यादि पवित्र जयकारा लगाया।

About postnow

Check Also

स्थानीय नई अनाज मंडी में मनाया गया 71वां गणतंत्र दिवस समारोह, शहीदों को युद्ध स्मारक पर जाकर दी श्रद्धांजलि

करनाल 26 जनवरी। नई अनाज मंडी में 71वां गणतंत्र दिवस समारोह बड़ी धूमधाम के साथ मनाया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *