Breaking News
Home / Religious / श्री खाटूश्याम परिवार ट्रस्ट द्वारा 195वां संकीर्तन एवं भंडारा आयोजित

श्री खाटूश्याम परिवार ट्रस्ट द्वारा 195वां संकीर्तन एवं भंडारा आयोजित

कुरुक्षेत्र, 13 मई : श्री खाटूश्याम परिवार ट्रस्ट कुरुक्षेत्र द्वारा शीला नगर पार्क में 195वां संकीर्तन एवं भंडारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य यजमान सन्नी गुप्ता परिवार ने श्याम पूजन में हिस्सा लिया। संकीर्तन में गायक बहादुर सैनी ने खाटू श्याम जी के मधुर भजन सुनाए। ट्रस्ट के प्रधान जयपाल शर्मा ने खाटू श्याम जी की महिमा में बताया कि ये हारे के सहारे है और इनके दरबार से कोई निराश नही आता। ट्रस्ट का उद्देश्य खाटू श्याम जी का प्रचार-प्रसार करना है। अगला खाटू श्याम संकीर्तन बुधवार 15 मई को द्रोपदी कूप श्याम मंदिर में होगा । श्याम परिवार द्वारा आयोजकों को स्मृति चिह्न प्रदान किया गया ।

About postnow

Check Also

स्थानीय नई अनाज मंडी में मनाया गया 71वां गणतंत्र दिवस समारोह, शहीदों को युद्ध स्मारक पर जाकर दी श्रद्धांजलि

करनाल 26 जनवरी। नई अनाज मंडी में 71वां गणतंत्र दिवस समारोह बड़ी धूमधाम के साथ मनाया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *