Breaking News
Home / Events / श्री गुरू नानक देव जी के 550वें प्रकाश उत्सव वर्ष के उपलक्ष्य में कार्यक्रम बाल भवन, करनाल में आयोजित किया गया

श्री गुरू नानक देव जी के 550वें प्रकाश उत्सव वर्ष के उपलक्ष्य में कार्यक्रम बाल भवन, करनाल में आयोजित किया गया

करनाल 17 जून: हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद करनाल द्वारा श्री गुरू नानक देव जी के 550वें प्रकाश उत्सव वर्ष के उपलक्ष्य में कार्यक्रम बाल भवन, करनाल में आयोजित किया गया। जिसके मुख्यातिथि हरियाणा पंजाबी साहित्य अकादमी पंचकूला के डायरेक्टर सरदार गुरविन्दर सिंह रहे। इस कार्यक्रम में लगभग 300 बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम में सरकारी स्कूल के बच्चों के अलावा निफ केयर क्लास सैक्टर-33 स्लम एरिया, चुन्नु घर, स्लम एरिया नजदीक बस स्टैण्ड एम.डी.डी.बाल भवन के बच्चों ने भी भाग लिया।

इस मौके पर जिला बाल कल्याण अधिकारी विश्वास मलिक ने बताया कि बाल भवन में 3 जून से 21 जून 2019 तक चलाए जा रहे समर कैम्प में आने वाले बच्चों ने डांस, पेटिंग, जूडो-कराटे, फैशन डिजाइनिंग, ब्यूटी केयर आदि कक्षाओं में जो अभ्यास किया था, उसी में से डांस क्लास के बच्चों ने मुख्यातिथि का स्वागत*स्वागत गीत* के माध्यम से किया। जबकि अन्य बच्चों में कुछ ने हरियाणवी नृत्य व पंजाबी भांगडा किया। बच्चे मास्टर अर्जुन एवं काजल ने एकल नृत्य की प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर बाल कल्याण परिषद करनाल द्वारा संचालित ई लाईब्रेरी की बच्ची मानसी ने गुरू नानक देव के जीवन दर्शन की व्याख्या करते हुए उनके आदर्शों का वर्णन किया। कुमारी योगिता ने गुरू ग्रन्थ साहिब के मूल मंत्र का पाठ किया। जूडो कराटे के एक समूह ने आत्म रक्षा में कराटे के महत्व को दर्शाते हुए अपना प्रदर्शन किया। छोटी छोटी बच्चियों ने समर कैम्प में ब्यूटीशियन द्वारा दिए गए टिप्स के आधार पर स्वयं सज्जा करके डै्रस एवं मेकअप शो की प्रस्तुति दी।

मुख्यातिथि ने कार्यक्रम में दी गई प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए बच्चों में छिपी प्रतिभा को उजागर करने में बाल भवन द्वारा किए गए इस प्रयास की प्रशंसा की। उन्होंने गुरू नानक देव जी के जीवन दर्शन में उनकी सादगी, उच्चता, पूर्ण विचारों की सरल व्याख्या बच्चों को समझाई। अन्त में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया और बच्चों को रिफ्रेंशमैंट में सब्जी पूरी एवं खीर खिलाई गई। इस अवसर पर श्रीमती उर्वशी विंग, प्रधानाचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय साम्भली, विभिन्न स्कूलों के अध्यापक/अध्यापिकाएं, परिवार परामर्श केन्द्र, चाइल्ड लाइन-1098 एवं बाल भवन का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

About postnow

Check Also

श्रीमद्भागवत कथा में सुनाया भक्त धु्रव प्रसंग 

कुरुक्षेत्र, 28 जनवरी। सैक्टर-3 शिव मंदिर में भागवत प्रेमियों द्वारा संगीतमयी श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *