Breaking News
Home / Religious / श्री राधा कृष्ण ज्योतिश्वर महादेव मंदिर एवं खेड़ा का 14वां स्थापना दिवस संपन्न

श्री राधा कृष्ण ज्योतिश्वर महादेव मंदिर एवं खेड़ा का 14वां स्थापना दिवस संपन्न

कुरुक्षेत्र, 19 फरवरी : ज्योति नगर स्थित श्री राधा कृष्ण ज्योतिश्वर महादेव मंदिर एवं खेड़ा का 14वां स्थापना दिवस मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। जानकारी देते हुए मंदिर कमेटी के प्रधान राजेंद्र शर्मा एवं प्रवक्ता दिनेश अग्रवाल ने बताया कि सुबह पुजारी पंडित चंद्रशेखर कौशिक के सान्निध्य में श्रद्धालुओं ने देवी-देवताओं की मूर्तियों का आकर्षक श्रृंगार किया। इसके बाद हवन में सभी भक्तों ने आहुतियां दी। वहीं कार्यक्रम में खेड़ा महाराज की पूजा अर्चना एवं परिक्रमा की गई। सभी श्रद्धालुओं ने श्रद्धा भाव से खेड़े पर माथा टेका। खेड़े की पूजा के बाद कीर्तन में महिला श्रद्धालुओं ने मधुर भजनों से समां बांधा। कीर्तन के पश्चात भक्ति प्रवचनों में पंडित कौशिक ने कहा कि मनुष्य जीवन बड़ा ही दुर्लभ है। यह न जाने कितने पुण्यों के प्रताप से मिलता है। इसलिए अपने जीवन को भक्ति और परोपकार में लगाना चाहिए। प्रवचनों के बाद विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया। सत्संग की आरती में संस्थापक सीताराम दाबड़ा, प्रधान राजेंंद्र शर्मा, उपप्रधान यशपाल राणा, महासचिव शिव कुमार तायल, उपसचिव सतपाल शर्मा, कोषाध्यक्ष मोहन लाल शर्मा, ओमदत्त शर्मा, राज कुमार मुंजाल, देवेंद्र कुमार गर्ग, दिनेश अग्रवाल, राके श ढ़ल्ल, सुरेश कुमार गोयल, अर्जुन दास सचदेवा, गुलशन मेहरा, चंद्र प्रकश चुघ, राकेश दाबड़ा, प्रदीप मेहरा पप्पा, उषा दाबड़ा, शोभा तायल, कमलेश, कैलाश, ज्योति, प्रतिज्ञा, बबली और उषा गाबा सहित अन्य शामिल रहे।

About postnow

Check Also

स्थानीय नई अनाज मंडी में मनाया गया 71वां गणतंत्र दिवस समारोह, शहीदों को युद्ध स्मारक पर जाकर दी श्रद्धांजलि

करनाल 26 जनवरी। नई अनाज मंडी में 71वां गणतंत्र दिवस समारोह बड़ी धूमधाम के साथ मनाया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *