Breaking News
Home / Uncategorized / संत चुड़ामणि भाई संतोख सिंह ने की अनेक छंदों की रचना: मुख्यमंत्री मनोहर लाल

संत चुड़ामणि भाई संतोख सिंह ने की अनेक छंदों की रचना: मुख्यमंत्री मनोहर लाल

कैथल, 4 अगस्त: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि संत चुड़ामणि भाई संतोख सिंह ने अनेक छंदों की रचना की है। उन्होंने गुरू नानक प्रकाश में सभी गुरूओं की वाणी व जीवन वृतांत को सम्माहित किया है।

साहित्यिक क्षेत्र में भाई संतोख सिंह का स्थान उच्च है। अपने छंदों के माध्यम से उन्होंने सामाजिक समरस्ता का भी संदेश दिया है।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल श्री गुरू नानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव के अवसर पर सिरसा में आयोजित हुए प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में जिला के चिल्ड्रन पार्क में स्थापित की गई भाई संतोख सिंह की प्रतिमा का वीडियो लिंक के माध्यम से लोकार्पण करने उपरांत कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर जिला वासियों को अपनी शुभकामनाएं भी प्रेषित की। चिल्ड्रन पार्क में आयोजित कार्यक्रम का लाईव प्रसारण किया गया। इस मौके पर उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी, नगराधीश विवेक चौधरी व अन्य अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधा रोपण किया।

उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने कहा कि श्री गुरू नानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव के अवसर पर भाई संतोख सिंह की प्रतिमा का लोकार्पण मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा किया गया है, जोकि जिला के लिए एक सौगात है। वर्तमान पीढ़ी को महापुरूषों के बारे में अवगत करवाने के लिए सरकार द्वारा सभी महान पुरूषों की जयंतियों को मनाया जा रहा है, ताकि भावी पीढ़ी को उनके बारे में ज्ञान हो सके और उनके दिखाए गए सद्मार्ग पर चलकर सभ्य समाज की स्थापना में योगदान दे सके। भाई संतोख सिंह कैथल रियासत के अंतिम शासक भाई उदय सिंह के दरबारी कवि थे। उन्होंने अनेक छंदों की रचना की है। कला एवं सांस्कृतिक विभाग द्वारा इस भव्य प्रतिमा का निर्माण किया गया है। सरकार द्वारा महापुरूषों का आदर व मान सम्मान देने के लिए इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। वर्तमान पीढ़ी के साथ-साथ आने वाली पीढ़ी को भी भारत की गौरवमयी संस्कृति का ज्ञान देने के लिए सभी महापुरूषों की जीवनियों के बारे में अवगत करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार अन्य तीर्थों के जीर्णोद्धार व सौंदर्यकरण के लिए कार्य किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर कार्यक्रम में भाई संतोख सिंह साहित्य सभा के कवि बलविंद्र संधा तथा जयदेव सिंह थिंद ने उनके जीवन चित्रण पर आधारित कविताएं पेश की और साथ ही विस्तार से उपस्थित लोगों को उनके बारे में बताया। सुपाश्र्व जैन पब्लिक स्कूल छात्राओं व वत्सल शर्मा ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। डॉ. महीपाल पठानिया ने भक्ति संगीत से सामाजिक समरस्ता तथा धार्मिक एकता का संदेश लोगों को दिया। सूचना, जन संपर्क एवं भाषा विभाग के कलाकारों ने भी गुरूओं की महिमा का बखान किया।

इस मौके पर नगराधीश विवेक चौधरी, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अशोक कुमार, डीआईपीआरओ कृष्ण कुमार सहोत्रा, एमई राजकुमार शर्मा, डीआईओ दीपक खुराना, लोक निर्माण विभाग के एसडीओ आनंद वर्मा, जेई संजीव धीमान, हाकिम सिंह, राहुल शर्मा, पाशा जैन, सुभाष शर्मा, बलबीर, प्रवीण कुमार, सुरेश गुलशन, गुरमुख सिंह, जसबीर सिंह, गुरमेल सिंह, जरनैल सिंह, स्वरूप सिंह के अलावा अन्य संबंधित अधिकारी, कर्मचारी तथा गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *