Breaking News
Home / Uncategorized / सक्षम सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने किया शिक्षा विभाग के अधिकारियों व मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित

सक्षम सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने किया शिक्षा विभाग के अधिकारियों व मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित

कैथल, 26 जुलाई ( ) हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय सक्षम सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप वितरित किए और साथ ही सक्षम योजना में बेहत्तरीन कार्य करने वाले शिक्षा विभाग के अधिकारियों, बीआरपी को सम्मानित किया। जिला कैथल के सभी खंड सक्षम होने तथा पूंडरी खंड के सक्षम प्लस होने पर सभी अधिकारियों को सम्मानित किया गया। इसके साथ-साथ जिला की 3 पंचायतें सोलू माजरा, शिमला, देवबन को भी सभी बच्चों को सरकारी संस्थानों में पढ़ाने के लिए विशेष तौर से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का प्रसारण एजुसैट के माध्यम से जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सक्षम छात्रवृत्ति, ऑनलाईन सर्विस बुक, सक्षम अध्यापक मोबाईल एप, सक्षम समीक्षा एप, सक्षम डिस्ट्रिक डेसबोर्ड का बटन दबाकर उद्घाटन किया। इस मौके पर उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने जिला के 26 मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप वितरित किए तथा सभी खंडों के शिक्षा विभाग के अधिकारियों को सम्मानित किया गया।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एजुसैट के माध्यम से प्रदेश के सभी सरकारी शिक्षण संस्थानों को संबोधित करते हुए सबसे पहले कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीद हुए 527 जवानों को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि देश के नौ जवानों का कर्ज नही उतारा जा सकता। उन्होंने कहा कि लगभग साढ़े 4 वर्ष पूर्व शिक्षा में गुणात्मक सुधार की परिकल्पना की गई थी। सक्षम योजना के तहत विद्यार्थियों के ज्ञान स्तर में बढ़ोत्तरी की गई है और तय किए गए लक्ष्य को प्राप्त किया गया है। शिक्षा मानव के जीवन में महत्वपूर्ण है। शिक्षा के माध्यम से इंसान सही मायने में सभ्य बनता है। चरित्र निर्माण में शिक्षा अहम रोल निभाती है। जिस प्रकार की शिक्षा बच्चों को मिलेगी वैसे ही उनमें संस्कार आएंगे। उन्होंने इस दिन को ऐतिहासिक दिन बताते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव का सूत्रपात हुआ है। हरियाणा प्रदेश में नौजवान शक्तिशाली हैं। यहां के पहलवानों ने विश्वभर में प्रदेश का नाम रोशन किया है। पूर्व में हरियाणा प्रदेश शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़ा हुआ था। शिक्षा के क्षेत्र को सुदृढ़ करने के लिए सरकारी शिक्षण संस्थानों में आधारभूत जरूरतें पूरी की गई। महिला शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए 20 किलोमीटर के दायरे में महिला महाविद्यालयों की स्थापना की गई। शिक्षकों की नियुक्तियां की गई। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि शिक्षा जगत में अध्यापक की अहम भूमिका होती है। शिक्षकों की दिक्कतों को दूर करते हुए प्रदेश में ऑनलाईन ट्रांसफर पोलिसी लागू की गई, जिससे अध्यापकों को पठन और पाठन में सुविधा हुई है। इस पोलिसी से अध्यापक संतुष्टï है। हरियाणा की इस पोलिसी को अन्य राज्य भी अपना रहे हैं। सक्षम के तहत बच्चों के ज्ञान में वृद्धि की गई है। शिक्षा बोझ नही है, सभी बच्चे शिक्षा को आनंद से ग्रहण करेंगे तो निश्चित तौर पर भविष्य में कामयाब होंगे। उन्होंने सभी अध्यापकों से आह्वïान भी किया कि बच्चों के पढऩे की क्षमता को क्रमवार आगे बढ़ाएं, जिससे उनकी शिक्षा का स्तर ऊपर उठेगा। अनेक उदाहरण देकर भी बच्चों को पढ़ाया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा प्रदेश वासियों के लिए रोटी, कपड़ा, मकान, बिजली, पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए कार्य किया गया है। अब प्रदेश वासियों के लिए सुरक्षा, स्वास्थ्य तथा शिक्षा देने के लिए विशेष तौर से कार्य किया जाएगा। शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक सुरक्षा के सभी पुख्ता प्रबंध किए जाएंगे। मकोका की तर्ज पर हकोका कानून बनाया जाएगा। शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को निपुण बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा। उन्होंने यह भी आह्वïान किया कि सभी 6वीं से 12वीं तक के बच्चे पौधागिरि अभियान से जुड़कर एक-एक पौधा जरूर लगवाएं।
हरियाणा के शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में हर क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित किया है। सक्षम के तहत दिए गए लक्ष्यों को प्राप्त किया जा चुका है। हरियाणा में शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन आया है। सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार आया है, जिसके परिणाम स्वरूप 56 हजार प्राईवेट स्कूल के विद्यार्थियों ने सरकारी स्कूलों में एडमिशन लिया है। सक्षम के तहत गुणवत्तापूरक शिक्षा दी गई है। इस समारोह में 823 शिक्षकों, प्राधाचार्यों व फिल्ड में कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया।
हरियाणा शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव महावीर सिंह व मुख्यमंत्री सुशासन प्रकोष्ठï के परियोजना निदेशक राकेश गुप्ता ने सक्षम हरियाणा के सफलता पूर्वक लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सक्षम के तहत 80 प्रतिशत का लक्ष्य रखा गया था तथा तीसरी, पांचवीं व सातवीं कक्षा में गणित व हिंदी में सक्षम परीक्षा के तहत 86 प्रतिशत विद्यार्थियों ने बेहत्तरीन प्रदर्शन किया। प्रदेश में 119 खंडों में से 107 खंड सक्षम हो चुके हैं।
उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी कहा कि सक्षम योजना के तहत जिला के सभी 6 खंड सक्षम हो चुके हैं तथा खंड पूंडरी सक्षम प्लस घोषित हो चुका है। इसके साथ-साथ आगामी चरण में गुहला व सीवन खंड को सक्षम प्लस के लिए चयनित किया गया है, जिसके लक्ष्य को भी प्राप्त कर लिया जाएगा और इन दोनों खंडों को भी सक्षम प्लस बनाया जाएगा।
इस अवसर पर सीएमजीजीए चंद्रॉणी राय, सुरेश गुलशन, सुबे सिंह मलिक, पवन गर्ग, ऋषिपाल, चरण सिंह, अनिल छाबड़ा, प्रवीण, जितेंद्र, ईश्वर ढांडा, बलजीत, रामेश्वर, संतोष, सुनीता गुलाटी आदि मौजूद रहे।

बाक्स: इन मेधावी विद्यार्थियों को वितरित किए गए लैपटॉप
सक्षम सम्मान कार्यक्रम के तहत उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने जिला के 26 मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप वितरित किए, जिनमें 2016-17 के मेधावी छात्रा नैंसी व अंजू, 2017-18 के मेधावी विद्यार्थियों में अंशु, रिंकल, वनीता, रेखा रानी तथा 2018-19 के मेधावी विद्यार्थी राहुल, तसवी, मोहित, साहिल, अंकित, अभिषेक, सिवानी, स्नेहा शर्मा, ममता, अंकिता, काजल, तन्नू, सलोनी, अजय, पंकज कुमार, सुमित कुमार, लोकेश, पूजा देवी, सीमा देवी तथा पूजा शामिल हैं।

बाक्स: प्रदेश स्तरीय सक्षम सम्मान समारोह में हुए शिक्षा विभाग के अधिकारी सम्मानित
पंचकूला में आयोजित प्रदेश स्तरीय सक्षम सम्मान समारोह में जिला शिक्षा अधिकारी जोगिंद्र हुड्डïा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी शमशेर सिरोही, डीपीसी सुदेश सिवाच, दलीप सिंह, गुहला के खंड शिक्षा अधिकारी प्रेम पुनिया, कैथल के रति राम, सीवन के सुदर्शन शर्मा, पूंडरी के गिरिश शर्मा, कलायत की परणिता, राजौंद के खंड शिक्षा अधिकारी राजकुमार के साथ-साथ बीआरपी नरेंद्र बालियान तथा कर्नल सिंह व विभिन्न 25 हैड मास्टरों को सम्मानित किया गया।

बाक्स: सक्षम सम्मान समारोह में हुई जिला की 3 पंचायतें सम्मानित
प्रदेश स्तरीय सक्षम सम्मान समारोह में समूचे प्रदेश से 7 पंचायतों को सम्मानित किया गया, जिसमें से जिला कैथल की 3 ग्राम पंचायतें सोलुमाजरा, शिमला व देवबन को सम्मानित किया गया। इन सभी पंचायतों को गांव के सभी बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ाने के लिए विशेष तौर से सम्मान दिया गया।

बाक्स: सक्षम डिस्ट्रिक डेसबोर्ड में जिला कैथल प्रदेश में उच्च स्तर पर
सक्षम योजना के तहत डिस्ट्रिक डेसबोर्ड पर ओवरआल परफोर्मेंश का आंकलन किया जाता है, जिसमें जिला कैथल तीसरा स्थान प्राप्त करके उच्च स्तर पर है।

बाक्स: उपायुक्त ने डाईट परिसर में किया पौधा रोपण, जागरूकता रैली को दी झंडी
उपायुक्त डा. प्रियंका सोनी ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए डाईट परिसर में हरियाली का प्रतीक पौधा रोपण किया और जल संरक्षण की जागरूकता के लिए स्कूली बच्चों द्वारा निकाली गई जागरूकता रैली को झंडी देकर रवान किया। यह रैली विभिन्न स्थानों से गुजरी तथा स्कूली बच्चों ने स्लोगन व नारों के माध्यम से लोगों को जल संरक्षण व जल संचयन के लिए जागरूक किया।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *