कुरुक्षेत्र 10 जनवरी हरियाणा राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने कहा कि पूरे प्रदेश से सफाई कर्मचारियों के स्कूल में पढऩे वाले बच्चों का सही डाटा एकत्रित किया जा रहा है। इस डाटा के एकत्रित होने के बाद राज्य सरकार की तमाम योजनाओं का लाभ दिया जाएगा और आगामी योजनाओं को तैयार किया जाएगा। इतना ही नहीं सफाई कर्मचारी एक ऐसा सैनिक है जिसके बिना आम व्यक्ति का जीवन सम्भव नहीं है।
आयोग के उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार वीरवार को देर सायं लघु सचिवालय के सभागार में अधिकारियों की एक बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। इससे पहले आयोग के उपाध्यक्ष ने पंचायत भवन के सभागार में जिला कुरुक्षेत्र के नगर पालिका कर्मचारियों, ग्रामीण सफाई कर्मचारियों, स्कूल सफाई कर्मचारियों और सफाई कर्मचारी यूनियनों के सदस्यों से समस्याए सुनी और फीडबैक रिपोर्ट हासिल की। इतना ही नहीं उपाध्यक्ष ने मौके पर ही अधिकारियों को सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करने के आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए और जिन समस्याओं का समाधान प्रदेश स्तर पर किया जाना है, उन समस्याओं को मुख्यमंत्री मनोहर लाल के समक्ष रखकर करवाने का आश्वासन भी दिया।
उपाध्यक्ष ने अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश के 14 जिलों के सफाई कर्मचारियों से सीधा संवाद करके फीडबैक हासिल कर चुके है। प्रदेश के सभी जिलों से फीडबैक रिपोर्ट लेने के उपरांत एक विस्तृत रिपोर्ट मुख्यमंत्री मनोहर लाल के समक्ष रखी जाएगी और सभी पर गम्भीरता के साथ विचार-विमर्श किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी एक सैनिक की तरह काम करते है, इन सैनिकों के बिना समाज में आम व्यक्ति का जीवन सम्भवन नहीं है, क्योंकि सफाई सैनिक घरों, मौहल्लों और गलियों की सफाई करके लोगों को एक अच्छा वातावरण मुहैया करवाने का काम करते है। इन सफाई सैनिकों के बिना कोई भी स्वच्छता अभियान सफल नहीं हो सकता। इसलिए इन सफाई सैनिकों को समाज की रीढ़ की हड्डïी कहा जाए तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी।
उन्होंने कहा कि इन तमाम पहलुओं को जहन में रखते हुए राज्य सरकार सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य, कल्याण, उज्जवल भविष्य को लेकर कल्याणकारी योजनाओं को अमलीजामा पहनाने का काम कर रही है। इन योजनाओं के प्रति कर्मचारियों को भी जागरुक रहने की जरुरत है, अगर कर्मचारियों को योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा तो सरकार की योजनाएं व्यर्थ जाएंगी। उन्होंने डीडीपीओ, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला सिविल सर्जन, मार्किटिंग बोर्ड, रोड़वेज, नगर परिषद, नगर पालिका सहित अन्य सम्बन्धित विभागों से सफाई कर्मचारियों के कल्याण में किए गए कार्यों और कर्मचारियों के बच्चों के लिए किए जा रहे कार्यो के बारे में फीडबैक रिपोर्ट हासिल करते हुए कहा कि शिक्षा विभाग की तरफ से सफाई कर्मचारियों के स्कूलों में पढऩे वाले बच्चों का डाटा एकत्रित किया जाए ताकि इस डाटा के अनुसार आगामी योजनाओं को अमलीजामा पहनाया जा सके।
उपाध्यक्ष ने कहा कि राज्य सरकार सीवरेज में काम करने वाले कर्मचारियों के प्रति गम्भीर है, इसलिए जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी नियमानुसार तमाम औपचारिकताएं पूरी करने और सभी समान उपलब्ध करवाने के बाद ही सफाई करवाना सुनिश्चित करे। इस मामले में लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच के लिए निरंतर स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन किया जाए। इस मीटिंग में हरियाणा सफाई कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष सीताराम ने कर्मचारियों की समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। नगराधीश संयम गर्ग ने मेहमानों का स्वागत किया। इस मौके पर एसडीएम अनिल यादव, एसडीएम निर्मल नागर, एसडीएम सुशील कुमार, डीएसपी राज सिंह, डीडीपीओ कपिल शर्मा, सीएमओ डा. सुखबीर सिंह, नप ईओ बीए भारती, जिला शिक्षा अधिकारी अरुण आश्री, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सतनाम भट्टïी, जिप सदस्य सुरेन्द्र माजरी, प्रदीप गौच्छी, जिला प्रधान गुरमीत सिंह, मांगे राम गिरधारपुर, रामकुमार सोंटी, बलजीत सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
Post Now India Post Now India