Breaking News
Home / Uncategorized / सफाई कर्मियों ने मीटिंग में जताया सरकार विरोधी नीतियों के खिलाफ रोष

सफाई कर्मियों ने मीटिंग में जताया सरकार विरोधी नीतियों के खिलाफ रोष

करनाल, 26 दिसम्बर।  राज्य कमेटी के आह्वान पर नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की शाखा करनाल के कर्मचारियों ने आज गेट मीटिंग कर सरकार विरोधी नीतियों के खिलाफ रोष प्रकट किया। इस दौरान सफाई कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी भी की। मीटिंग की अध्यक्षता वरिष्ठ प्रधान राम सिंह ढिल्लोड ने की, जबकि संचालन सह-सचिव इन्द्रजीत चनालिया ने किया। वरिष्ठ प्रधान राम सिंह ढिल्लोड ने हरियाणा सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के बारे में बताते हुए कहा कि सरकार ने सफाई कर्मचारियों के साथ वायदाखिलाफी की है। सरकार ने कर्मचारियों के साथ बातचीत में आश्वासन दिया था कि वह ठेका प्रथा समाप्त करेगी। फायर ब्रिगेड के 1646 कर्मचारियों के पदों पर भर्ती रद्द की जाएगी। समान काम व समान वेतन दिया जाएगा, लेकिन सरकार अपने वायदों पर खरी नहीं उतरी और उन्होंने कर्मचारियों के साथ एक भद्दा मजाक किया है जिसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने नगर निगम आयुक्त को अवगत करवाते हुए कहा कि सफाई कर्मचारियों की बॉयोमीट्रिक से हाजिरी के उपरांत वेतन बनाया जाना सरासर गलत है, जबकि सफाई कर्मचारियों पर यह नीति लागू नहीं होती है। इसलिए इस नीति को बंद किया जाए ताकि समय रहते समय पर वेतन बनाया जा सके अन्यथा सफाई कर्मचारी आंदोलन करने के लिए विवश होंगे, जिसका खामियाजा सरकार को भुगतना पड़ेगा। आज की मीटिंग में संघ के कैशियर रमेश दादूपुर, महिला विंग की प्रधान उर्मिला देवी, शारदा देवी, राजबीर, राजकुमार ढिल्लोड, विजय शर्मा व सुरेंद्र आदि उपस्थित रहेे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *