Breaking News
Home / Uncategorized / सभी अधिकारी सीएम विंडो, सोशल मीडिया और हरपथ की लम्बित शिकायतों का शीघ्र अति शीघ्र निपटान करे: डा. एसएस फुलिया

सभी अधिकारी सीएम विंडो, सोशल मीडिया और हरपथ की लम्बित शिकायतों का शीघ्र अति शीघ्र निपटान करे: डा. एसएस फुलिया

कुरुक्षेत्र 24 दिसम्बर उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने कहा कि सभी अधिकारी सीएम विंडो, सोशल मीडिया और हरपथ की लम्बित शिकायतों का शीघ्र अति शीघ्र निपटान करे। इस कार्य में जरा सी भी लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। इस कार्य को सभी अधिकारी पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ करना सुनिश्चित करे।
वे सोमवार को सीएम विंडो की शिकायतों का निपटान करने के उदेश्य से अधिकारियों की साप्ताहिक बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अब तक सीएम विंडो पर 6179 शिकायते प्राप्त हुई है, जिसमें से 5965 शिकायतों का निपटारा किया जा चुका है, जबकि 50 शिकायतों पर कार्रवाई जारी है। इससे पहले उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने डीडीपीओ कार्यालय से सम्बन्धित 1, तहसीलदार पिहोवा से सम्बन्धित 1, एसडीएम लाडवा की 3, एसडीएम पिहोवा की 1 तथा बीडीपीओ पिपली की 1 शिकायत सीएम विंडो से सम्बन्धित का शीघ्र अति शीघ्र समाधान करने के सख्त आदेश दिए। उन्होंने कहा कि इस मामले में जरा सी भी लापरवाही न बरती जाए।
उन्होंने हरपथ की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा करते हुए कहा कि नगर परिषद, नगर पालिका, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी हरपथ पर लोगों द्वारा डाली गई शिकायतों का शीघ्र निपटारा करना सुनिश्चित करे और इन शिकायतों का समाधान करने के बाद साईट को भी अपडेट करने का काम करेंगे। इसके अलावा उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों को भी लम्बित मामलों का शीघ्र समाधान करने के आदेश दिए। उपायुक्त ने अंतर विभागीय समस्याओं को जानने का प्रयास किया और कहा कि सभी विभाग आपसी तालमेल के साथ काम करना सुनिश्चित करे। इस मौके पर एसडीएम थानेसर अनिल यादव, एसडीएम पिहोवा निर्मल नागर सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव के सफलता पूर्वक सम्पन्न होने पर सभी को दी बधाई
सोमवार को आयोजित बैठक में उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव के सफलता पूर्वक आयोजन पर अधिकारियों, कर्मचारियों की बधाई दी। इसके साथ-साथ उन्होंने शहर की समाज सेवी संस्थाओं, पत्रकार व छायाकार बंधुओं तथा शहरवासियों को भी इस महोत्सव के सफलतापूर्वक आयोजन में महत्वपूर्ण भुमिका निभाने पर धन्यावाद किया। उन्होंने कहा कि सभी के सांझे प्रयासों से ही इस महोत्सव का सफल व शांतिपूर्ण तरीके से आयोजन हो पाया है, इसलिए सभी इसके लिए बधाई के पात्र है।
चुनाव कार्यालय के अधिकारियों द्वारा दिया गया प्रशिक्षण
सोमवार को आयोजित बैठक में उपायुक्त डा. एसएस फुलिया की अध्यक्षता में चुनाव कार्यालय के अधिकारियों द्वारा कंट्रोल यूनिट, बेल्ट यूनिट तथा वीवीपैट की विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर डीसी ने कहा कि सभी अधिकारी व कर्मचारी बारीकि से ईवीएम मशीन की जानकारी प्राप्त कर ले ताकि आने वाले चुनावों में कोई समस्या ना हो। डीसी ने यह भी कहा कि प्रशिक्षण लेने के बाद हर अधिकारी व कर्मचारी प्रमाण पत्र देगा कि मैंने ईवीएम की जानकारी प्राप्त कर ली है और मुझे कोई समस्या नहीं है।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *