Breaking News
Home / Uncategorized / सभी गन्ना किसान मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पर अपनी गन्ना फसल का पूरा विवरण 30 जुलाई तक दर्ज करवाना सुनिश्चित करें: प्रबंध निदेशक जगदीप सिंह

सभी गन्ना किसान मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पर अपनी गन्ना फसल का पूरा विवरण 30 जुलाई तक दर्ज करवाना सुनिश्चित करें: प्रबंध निदेशक जगदीप सिंह

कैथल, 23 जुलाई: सहकारी चीनी मिल के प्रबंध निदेशक एवं उपमंडल अधिकारी कैथल जगदीप सिंह ने गन्ना फील्ड स्टॉफ के साथ बैठक आयोजित की, जिसमें स्टॉफ को स्पष्ट निर्देश जारी किए कि वो उपने -अपने सर्कल व गांवों के सभी गन्ना कास्तकारों का मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर 30 जुलाई तक पंजीकरण करवाना सुनिश्चित करें। पंजीकरण की सुविधा सभी ग्राम सचिवालयों, अटल सेवा सेवा केन्द्रों, मार्केटिंग बोर्ड, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग कार्यालयों पर उपलब्ध है। इसके अलावा किसान अब अपने एन्ड्रायड फोन पर भी यह जानकारी दर्ज कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि सभी किसानों को गन्ना फसल का पंजीकरण करवाना अनिवार्य है, क्योंकि मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर दर्ज जानकारी के अनुसार ही गन्ने की बोडिंग व पर्चियों की कैलेडरिंग की जाएगी। यदि कोई किसान 30 जूलाई तक अपनी गन्ना फसल का पंजीकरण नहीं करवाता है तो वह गन्ने की बोडिंग से वंचित रह जाएगा तथा किसी भी प्रकार की सरकारी सुविधा का उसको लाभ नहीं मिलेगा। इसके अलावा खाद, बीज, ऋण एवं कृषि उपकरणों की सब्सिडी भी प्राप्त नहीं कर सकेगा। प्राकृतिक आपदा के दौरान खराब हुई फसलों का मुआवजा भी नही मिल सकेगा। अत: सभी किसानों को अपनी सभी फसलों का विशेषकर गन्ना फसल पंजीकरण करवाना आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि किसान अपने क्षेत्र के गन्ना विकास निरीक्षक, गन्ना विकास पर्यवेक्षक अथवा गन्ना कामदार से मिलकर पंजीकरण करवाएं। यदि पंजीकरण में कोई समस्या आती है तो मोबाईल नंबर 94661-12303, 94661-12308 व 94661-12309 पर भी संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि सहकारी चीनी मिल कैथल प्रदेश की ऐसी पहली सहकारी चीनी मिल है, जिसने राज्य में पहली बार जी.पी.एस. प्रणाली आधारित गन्ने का सर्वे किया है तथा वर्ष 2018-19 के दौरान सबसे बेहतरीन ऑनलाइन गन्ना खरीद प्रणाली विकसित की व उच्चतम चीनी रिकवरी 10.20 प्रतिशत प्राप्त की। सहकारी चीनी मिल कैथल को हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश की सर्वश्रेष्ठ चीनी मिल पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *