करनाल 9 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी विनय प्रताप सिंह ने बताया कि लोकसभा आम चुनाव के मद्देनजर हरियाणा के मुख्य सचिव डी.एस ढेसी ने 12 मई को प्रदेश में होने वाले लोकसभा आम चुनाव में प्रदेश के सभी विभागों, बोर्डो, निगमों, शिक्षण संस्थानों के कर्मचारी व अधिकारियों , जिन्हें मतदान करना है,उसके लिए मतदान के दिन पेड लीव देने के निर्देश दिये है।
मुख्य सचिव के पत्र के अनुसार जो भी व्यक्ति प्रदेश की फै क्ट्रियों,दुकानों व अन्य संस्थानों में काम कर रहा है और वह अन्य दूसरे प्रदेश के मतदाता है,वह अपने क्षेत्र की निर्धारित चुनाव की तिथि के अनुसार वोट डालने जा सकता है, उसके लिए भी हरियाणा सरकार द्वारा पेड लीव घोषित की गई है।
Home / Uncategorized / सरकारी संस्थानों, बोर्डो,निगमों के कर्मचारियों का मतदान करने के लिए 12 मई को रहेगा अवकाश, दूसरे प्रदेश के मतदाता को भी मतदान करने के लिए दी जाएगी पेड लीव
Check Also
सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह
कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …
Post Now India Post Now India