कुरुक्षेत्र 1 फरवरी हरियाणा सरकार की जनहितैषी योजनाओं व उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जनसम्पर्क विभाग द्वारा शुरु किया गया अभियान जिले में उपायुक्त डा. एसएस फुलिया के मार्गदर्शन में तथा सूचना, जन सम्पर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक समीर पाल सरो के निर्देशानुसार जोरो शोरों से चल रहा है। इस अभियान के अंतर्गत थानेसर भजन पार्टी के कलाकारों ने शुक्रवार को देर सायं गांव रावगढ़ में कार्यक्रम की प्रस्तुती दी, इस कार्यक्रम में भजन पार्टी ने प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों व उपलब्धियों के बारे में ग्रामीणों को विस्तार से बताया।
यह जानकारी देते सूचना एवं जन सम्पर्क अधिकारी सुरेश कंवर ने बताया कि जिले में शुक्रवार को थानेसर के गांव बगथला व बलाही, पिहोवा के गांव जुल्मत, कलसा, वार्ड 17 व नीमवाला, बाबैन के गांव सिम्बलवाल व धनानी, लाडवा व पिपली के गांव शादीपुर कसेरला, शाहबाद के गांव तिगरी व खेड़ा में कार्यक्रम की प्रस्तुती दी। उन्होंने बताया कि विशेष प्रचार अभियान 22 फरवरी तक चलेगा, एक दिन में सम्बन्धित पार्टियां दो कार्यक्रम दे रही है। विभाग की पार्टियां अभी तक 120 गांवों को कवर कर चुकी है। विशेष प्रचार अभियान के द्वारा प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों व उपलब्धियों की जानकारी आमजन को दी जा रही है। अभियान के माध्यम से जहां लोग सरकार की नीतियों से अवगत हो रहे है, वहीं लोगों को स्वच्छता, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, महिला सशक्तिकरण के साथ-साथ नशा मुक्ति के प्रति जागरुक किया जा रहा। अभियान में सरकार की उपलब्धियों एवं विकासात्मक नीतियों पर तैयार लघु फिल्में भी ग्रामीणों को दिखाई जा रही है। शुक्रवार को गांव बगथला में विभाग के कलाकार दिलावर शर्मा, राजकुमार व राजकुमार शर्मा ने गीतों के माध्यम से सरकार की नीतियों का प्रचार किया। इस अवसर पर गांव के मौजिज व्यक्तियों सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
Post Now India Post Now India