कैथल, 2 मार्च: हरियाणा राज्य चुनाव आयोग की हिदायतों के अनुसार हरियाणा पंचायती राज अधिनियम 1984के तहत जिला के ढांड, गुहला, कैथल, पूंडरी, राजौंद व सीवन खंडों की 19 विभिन्न ग्राम पंचायतों के रिक्त हुए पंच के पदों तथा गग्गड़पुर ग्राम पंचायत के सरपंच के उपचुनाव के मद्देनजर इन गांवों की फोटोयुक्त मतदाता सूचियों को अपडेट किया जाएगा। इसके लिए 5 मार्च से 15 मार्च तक 1 जनवरी 2019 को आधार तिथि मानकर इन ग्राम पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का ड्राफ्ट तैयार किया जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रमानुसार गत 31 जनवरी को विधान सभा अनुसार प्रकाशित की गई संबंधित गांवों की फोटोयुक्त मतदाता सूचियों को अपडेट किया जाएगा। इसके तहत5 मार्च से 15 मार्च तक मतदाता सूचियों का वार्ड अनुसार ड्राफ्ट तैयार किया जाएगा, जिसका 16 मार्च 2019 को प्रांरभिक प्रकाशन किया जाएगा एवं दावे एवं आपत्तियां आमंत्रित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि 25 मार्च तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी तथा 31 मार्च तक इनका निपटारा किया जाएगा। निपटारे के विरुद्घ 7 अप्रैल तक अपील की जा सकेगी,जिसका 15 अप्रैल तक निपटारा करते हुए 20 अप्रैल को मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा।
Post Now India Post Now India