Breaking News
Home / Uncategorized / सरल केंद्र पर शिकायतों का निवारण करने में जिला कैथल कर रहा है अच्छा कार्य : डॉ. राकेश गुप्ता

सरल केंद्र पर शिकायतों का निवारण करने में जिला कैथल कर रहा है अच्छा कार्य : डॉ. राकेश गुप्ता

कैथल, 7 अगस्त: मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी कार्यक्रम के परियोजना निदेशक डॉ. राकेश गुप्ता ने वीडियो कांफ्रैंसिंग के माध्यम से सभी उपायुक्तों के साथ सीएम विंडों, एसएमजीटी के अलावा लिंगानुपात में सुधार, हरियाणा विजन जीरो व ई-चालानिंग, अंत्योदय सरल प्राजैक्ट, सक्षम हरियाणा विषयों पर विस्तारपूर्वक समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सरल केंद्र पर शिकायतों का निवारण करने पर जिला उपायुक्त को बधाई दी।
डॉ. राकेश गुप्ता ने निर्देश दिए कि वे लिंगानुपात में सुधार के लिए किए जा रहे कार्यों को और अधिक तेजी से करें। पीएनडीटी कानून की पालना सख्ती से की जाए। प्रदेश में लिंगानुपात 920 के आंकड़े को छू चुका है, जोकि बड़ी अच्छी बात है। उन्होंने बताया कि आपकी बेटी-हमारी बेटी योजना अब अंत्योदय सरल केंद्र पर ऑनलाईन हो गई है। महिला एवं बाल विकास के अधिकारी स्वास्थ्य विभाग से समन्वय करके लोगों को इस बारे में जागरूक करें और इस सेवा का लाभ ऑनलाईन देना सुनिश्चित करें। हरियाणा विजन जीरो की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि सभी चौराहों व मुख्य मार्गों पर सांकेतिक बोर्ड लगाए जाए और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों को चयनित कर वहां भी चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं। सड़क सुरक्षा को लेकर जिला कैथल अच्छा कार्य कर रहा है। अंत्योदय सरल प्रोजैक्ट मुख्यमंत्री का ड्रिम प्रोजैक्ट है। इसके माध्यम से आम जन को सुशासन व्यवस्था मुहैया करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि सीएम विंडों पर आने वाली सभी शिकायतों का समाधान समयबद्ध करें।

वीडियो कांफ्रैंस में उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने कहा कि जिला में पीएनडीटी एक्ट की पालना सख्ती से की जा रही है। सूचना के आधार पर अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर छापेमारी की जा रही है। सड़क सुरक्षा को लेकर नियमित बैठकों का आयोजन करके संबंधित विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाते हैं। अंत्योदय सरल केंद्रों पर आम जन को सरकार की सभी सेवाओं का लाभ समयबद्ध दिया जा रहा है। सक्षम हरियाणा कार्यक्रम के तहत सभी 6 खंड सक्षम हो चुके हैं। इसके साथ-साथ पूंडरी सक्षम प्लस घोषित हो चुका है तथा आगामी दिनों में गुहला व सीवन खंड को भी सक्षम प्लस बनाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर एसडीएम गुहला शशि वसुंधरा, नगराधीश विवेक चौधरी, उप पुलिस अधीक्षक कुलवंत सिंह, सीएमजीजीए पुलीन सिंह, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजबीर खुंडिया, सिविल सर्जन एसके नैन, जिला शिक्षा अधिकारी जोगिंद्र हुड्डïा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी शमशेर सिरोही, डीआईओ दीपक खुराना, कृषि उपनिदेशक डॉ. पवन शर्मा, जिला कल्याण अधिकारी सीमा रानी, ईओ अशोक भारती, कार्यक्रम अधिकारी रेणू पसरिचा सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *