Breaking News
Home / Uncategorized / सहकारी चीनी मिल परिसर में आयोजित विशाल गन्ना किसान संगोष्ठी

सहकारी चीनी मिल परिसर में आयोजित विशाल गन्ना किसान संगोष्ठी

कैथल, 28 फरवरी:  सहकारी चीनी मिल के प्रबंध निदेशक डा. वेद प्रकाश ने मिल परिसर में आयोजित विशाल गन्ना किसान संगोष्ठी में उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों की गन्ना कटाई एवं छिलाई में मजदूरी की समस्या से निजात दिलाने के लिए मिल द्वारा ट्रायल के तौर पर कर्नाटक से गन्ना हार्वेस्टर मंगवाया गया है। गत दिनों हुई वर्षा की वजह से इस हार्वेस्टर का अभी तक ट्रायल नही किया जा सका है। मौसम साफ होने के बाद इस मशीन का ट्रायल किया जाएगा तथा यदि ट्रायल सफल रहता है तो मिल द्वारा किसानों को सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। इस मशीन से गन्ना कटाई हेतू यह आवश्यक है कि गन्ने की बिजाई लाईनों में फुट की दूरी पर की गई हो। उन्होंने कहा कि मिल द्वारा अभी तक प्राप्त गन्ने का 57 प्रतिशत भुगतान कर दिया गया है। उन्होंने किसानों का आह्वान किया है कि वे मिल में साफ व ताजा गन्ना सप्लाई करेंताकि चीनी रिकवरी दर को बढ़ाया जा सके। उन्होंने कहा कि गन्ने की बिजाई के लिए मार्च का महीना सर्वोत्तम है। किसान आगामी 31 मार्च तक गन्ने की बिजाई पूरी करने तथा गन्ने की अधिक पैदावार देने वाली किस्मों सीओएच-160 व सीओ-118 की ज्यादा से ज्यादा बिजाई करें। चीनी मिल द्वारा इन दोनों किस्मों पर ब्याज मुक्त ऋण पर बीज उपलब्ध करवाया जा रहा है तथा कीटनाशक भी ब्याज मुक्त ऋण पर दिया जा रहा है।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *