Breaking News
Home / Uncategorized / सांझे प्रयासों से ही गांवों को बनाया जा सकता है स्वच्छ: राजपाल

सांझे प्रयासों से ही गांवों को बनाया जा सकता है स्वच्छ: राजपाल

कुरुक्षेत्र 31 जनवरी हरियाणा विकास एवं पंचायत विभाग के प्रधान सचिव सुधीर राजपाल ने कहा कि स्वच्छता एक व्यक्ति या वर्ग से नहीं, बल्कि समाज के सभी लोगों को एक जुट होकर करने से होगी। यदि स्वच्छता को सभी लोग अपनी दिनचर्या में अपनाएं तो वह दिन दूर नहीं जब हमारा वातावरण दूसरे देशों के मुकाबले बेहतर होगा।
प्रधान सचिव वीरवार को गांव ज्योतिसर में स्वच्छता विषय पर जिला ग्रामीण विकास एजेंसी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारे आस-पास स्वच्छता होगी तो हमें किसी प्रकार की बीमारी नहीं लगेगी। स्वच्छता मानव की लिए जरूरी है, बिना स्वच्छता के समाज के सभी विकास कार्य अधूरे है। स्वच्छता एक व्यक्ति वर्ग से नहीं हो सकती बल्कि सभी का कर्तव्य है कि सफाई को वह अपने जीवन में धारण करें। स्वच्छता आज के समय की जरूरत है, स्वच्छता से  ही समाज में बडा बदलाव आ सकता है, क्योंकि स्वस्थ व्यक्ति के शरीर में ही स्वस्थ दिमाग का वास होता है और यही व्यक्ति राष्टï्र के नवनिर्माण में अहम भूमिका निभा सकता है। उन्होंने विशेषकर बच्चों से भी कहा कि स्वच्छता को अपनी दिनचर्या में शुमार करें।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार स्वच्छता अभियान तथा स्वच्छता पखवाडों का आयोजन समय-समय पर किया जाता है, लेकिन जब तक आप लोगों का सहयोग नहीं मिलेगा तब तक जिले को साफ सुथरा नहीं रखा जा सकता है। इस अवसर पर ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को समस्या दूर करने के आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस मौके पर विकास एवं पंचायत विभाग के निदेशक विजय कुमार सिद्घरप्पा, अतिरिक्त उपायुक्त अनिश यादव, डीडीपीओ कपिल शर्मा सहित भारी सख्यां में ग्रामीण उपस्थित थे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *