श्रीकृष्ण कृपा समिति द्वारा गीता और संकीर्तन किया गया आयोजित
राजेंद्र अरोड़ा
कुरुक्षेत्र, 25 दिसंबर। गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी की पे्ररणा से श्रीकृष्ण कृपा गौशाला एवं सेवा समिति द्वारा सैक्टर-5 में दीपक सलूजा तथा मिश्रान गली में तुलसीदास बत्रा के निवास स्थान पर गीता के 12वें अध्याय का पाठ किया गया तथा संकीर्तन किया गया। इस अवसर पर समिति के संकीर्तन प्रमुख सुनील वत्स, सतीश डोगरा, मनीष खुराना, ओम भाई सुभाष भाई तथा पे्रम कुमार ने भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। समिति की ओर से संकीर्तन एवं गीता पाठ आयोजित करवाने वाले सलूजा तथा बत्रा परिवार को सम्मान स्वरूप स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।
संकीर्तन प्रमुख सुनील वत्स ने बताया कि गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी का सपना साकार करने के लिए समिति निशुल्क गीता पाठ और संकीर्तन आयोजित करती है। स्वामी ज्ञानानंद जी का सपना है कि घर घर में गीता का प्रचार व प्रसार हो और प्रत्येक घर में प्रतिदिन गीता पाठ पढ़ा जाए। उन्होंने बताया कि संकीर्तन और गीता पाठ में जो भी चढ़ावा आता है, वह सब श्रीकृष्ण कृपा गौशाला में गाय माता के लिए उपयोग में लाया जाता है। वत्स ने यह भी जानकारी दी कि 14 जनवरी को समिति द्वारा ब्रह्मसरोवर की परिक्रमा आयोजित की जाएगी। ठाकुर जी और श्रीगीता जी को शिरोधार्य करके परिक्रमा महाआरती स्थल से सायं चार बजे प्रारंभ होगी।
सुनील वत्स द्वारा गाए गए सांवरिया ने पकड़ लिया मेरा हाथ, मेरी हो गई बल्ले बल्ले के भजन पर श्रद्धालु झूम उठे। इस अवसर पर तुलसीदास बत्रा, दीपक सलूजा, ज्ञान चंद, कुलदीप बत्रा, समिति के प्रधान सुरेश शर्मा, मदनगोपाल शर्मा, राजेश ललित, रमाकांत शर्मा, फतेह चंद गांधी, डा श्याम लाल आहूजा, शुभम मित्तल, तरुण वधवा, श्याम सुंदर गौतम, तिलक राज धमीजा, रामपाल शर्मा सहित भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। संकीर्तन में भारी संख्या में महिलाएं भी उपस्थित थी। गीता पाठ और संकीर्तन के पश्चात भंडारा आयोजित किया गया, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
फोटो कैप्शन- 25केकेआर02- श्रीकृष्ण कृपा गौशाला एवं सेवा समिति के पदाधिकारी बत्रा परिवार को स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए
Post Now India Post Now India