कुरुक्षेत्र 13 फरवरी भारतीय खेल प्राधिकरण प्रशिक्षण केंद्र कुरुक्षेत्र के केन्द्र प्रभारी गुरविन्द्र सिंह ने कहा कि भारतीय खेल प्राधिकरण की आवासीय और गैर आवासीय योजना के तहत साईकलिंग, जूडो, हॉकी, एथलेटिक्स व वालीबॉल खेलों में राष्ट्रीय स्तर पर पहले 3 स्थान और राज्यस्तर में पहले 2 स्थानों पर आने वाले खिलाड़ी को सीधा प्रवेश दिया जा सकता है। इस साई केन्द्र में आवासीय योजना के तहत चयनित खिलाडिय़ों को भोजन, आवास, चिकित्सा, बीमा, खेल सामग्री, खेल किट व प्रशिक्षण आदि सुविधाएं निशुल्क मुहैया करवाई जाएंगी। इन खेलों के लिए ट्रायल प्रक्रिया 20 फरवरी से 22 फरवरी तक भारतीय खेल प्राधिकरण प्रशिक्षण केंद्र कुरुक्षेत्र में शुरू होगी।
उन्होंने बुधवार को साई सेंटर में बातचीत करते हुए बताया कि इस चयन प्रक्रिया में साईकलिंग के लिए 12 से 18 वर्ष तक के आयु वर्ग के आवासीय व गैर आवासीय लडक़े, जूडो के लिए 12 से 18 वर्ष के आयु, हॉकी के लिए 10 से 14 वर्ष तथा वालीबॉल के लिए 10 से 14 वर्ष तक के आयु वर्ग के खिलाडिय़ों की चयन प्रक्रिया भारतीय खेल प्राधिकरण प्रशिक्षण संस्थान कुरुक्षेत्र में की जाएगी। इसके एथलेटिक्स की गैर आवासीय योजना में लडक़े और लड़कियां जिनकी उम्र 12 से 18 वर्ष है, उनका भी चयन किया जाएगा। व्यक्तिगत व राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिताओं के पहले तीन स्थान विजेता और अपने राज्य में पहले दो स्थान विजेता को सीधा भर्ती किया जा सकता है। सभी खिलाड़ी 20 फरवरी 2019 को प्रात: 9 बजे भारतीय खेल प्रशिक्षण केंद्र कुरुक्षेत्र में अपने साथ शैक्षणिक एवं खेल प्रतियोगिताओं व आयु के मूल प्रमाण-पत्र, मेडीकल फिटनेस प्रमाण, रिहायशी प्रमाण-पत्र व उनकी सत्यापित फोटो प्रतियां राजपत्रित अधिकारी से सत्यापित व दो पासपोर्ट साईज व नवीनतम फोटोग्राफ लाना सुनिश्चित करेंगे। चयन प्रक्रिया में चुने गए खिलाडिय़ों को मुफ्त भोजन, आवास, चिकित्सा, बीमा, खेल सामग्री, खेल किट व खेल प्रशिक्षण की उच्चतम सुविधाएं सम्बंधित खेल योजनाओं के अंतर्गत प्रदान की जाएंगी।
उन्होंने कहा कि ट्रायल प्रक्रिया की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और इसके लिए प्रशिक्षकों व अधिकारियों की भी डयूटी लगा दी गई है। सभी प्रशिक्षक और अधिकारी ईमानदारी के साथ अपनी डयूटी का निर्वाह करेंगे। उन्होंने यह भी हिदायत दी कि सभी खेलों में चयन प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बरती जाए और योग्यता के आधार पर ही खिलाड़ी का चयन किया जाए। इस मौके पर सतपाल सिंह, कुलदीप सिंह वडैच सहित अन्य प्रशिक्षक व अधिकारी मौजूद थे।
Check Also
सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह
कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …
Post Now India Post Now India