Breaking News
Home / Uncategorized / सितम्बर माह के दौरान विभिन्न विद्यालयों में विशेष कानूनी जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे

सितम्बर माह के दौरान विभिन्न विद्यालयों में विशेष कानूनी जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे

कैथल, 31 अगस्त: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी तरणजीत कौर ने बताया कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा प्राधिकरण के चेयरमैन एम.एम. धोंचक के मार्गदर्शन में प्राधिकरण द्वारा सितम्बर माह के दौरान विभिन्न विद्यालयों में विशेष कानूनी जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। इसके तहत 3 सितम्बर से 26 सितम्बर तक 6 गांवों में विशेष आवश्यकता के बच्चों हेतू द लिविंग स्टार अभियान तथा 6 सितम्बर से 30 सितम्बर तक 9 गांवों में जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि प्राधिकरण द्वारा द लिविंग स्टार अभियान के तहत 3 सितम्बर को सीवन स्थित राजकीय वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय, 5 सितम्बर को पूंडरी स्थित राजकीय वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय, 12 सितम्बर को स्थानीय राजकीय वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय, 16 सितम्बर को कलायत स्थित राजकीय वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय, 19 सितम्बर को चंदाना स्थित राजकीय वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय तथा 26 सितम्बर को रोहेड़ा स्थित राजकीय वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय में विशेष आवश्यकता के बच्चों हेतू शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में प्राधिकरण के पैनल अधिवक्ता एवं पैरा लीगल वॉलिंटियर्स विभिन्न कानूनों की जानकारी देंगे।
तरणजीत कौर ने बताया कि प्राधिकरण द्वारा 6 सितम्बर से 30 सितम्बर तक जागरूकता शिविरों का आयोजन भी किया जाएगा। इसके तहत 6 सितम्बर को कलायत खंड के शिमला गांव स्थित राजकीय वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय, 9 सितम्बर को कैथल खंड के नैना धौंस गांव स्थित राजकीय वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय, 11 सितम्बर को पूंडरी खंड के जडौला गांव स्थित राजकीय वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय, 17 सितम्बर को ढांड स्थित राजकीय वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय, 18 सितम्बर को कलायत खंड के चौशाला गांव स्थित राजकीय वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय, 20 सितम्बर को स्थानीय पट्टïी अफगान स्थित राजकीय वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय, 25 सितम्बर को कलायत खंड के ढुंढवा कौलेखां गांव स्थित राजकीय वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय, 27 सितम्बर को कैथल खंड के नौच गांव स्थित राजकीय वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय तथा 30 सितम्बर को सीवन खंड के पाबसर गांव स्थित राजकीय वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय में जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों में प्राधिकरण के पैनल अधिवक्ता एवं पैरा लीगल वॉलिंटियर्स विभिन्न कानूनों की जानकारी देंगे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *