कैथल, 7 अगस्त: सिविल सर्जन एसके नैन ने बताया कि बाल उपवन अनाथालय आश्रम में बच्चों के लिए हैल्थ स्क्रिनिंग कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में 23 बच्चों की सभी प्रकार की बीमारी, पोषक तत्व की कमी पता करने के लिए स्वास्थ्य जांच की गई। कैंप के दौरान सभी बच्चों का एचबी टैस्ट किया गया व उनके दांतों को भी चैक किया गया। बच्चों के पोषण स्तर की जांच के दौरान सभी बच्चों का वजन व लंबाई का माप भी लिया गया। स्वास्थ्य जांच के दौरान बीमारी से ग्रस्त 4 बच्चों को सिविल अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारी के पास रैफर किया गया। इस शिविर में स्वास्थ्य शिक्षा भी प्रदान की गई तथा बताया गया कि हम कैसे अपने शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं। हाथ धोना तथा दांतों को ब्रुश से कैसे साफ करें तथा नाखुन सफाई के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि उपचार से बचाव बेहत्तर है। स्वस्थ आदतें अपनाकर बीमारी से बचा जा सकता है। हम अपने शरीर को स्वस्थ रखकर अपने भविष्य में स्वस्थ समाज का निर्माण कर कर सकते हैं।
Home / Uncategorized / सिविल सर्जन एसके नैन ने बताया कि बाल उपवन अनाथालय आश्रम में बच्चों के लिए हैल्थ स्क्रिनिंग कैंप का आयोजन किया गया
Check Also
सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह
कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …
Post Now India Post Now India