Breaking News
Home / Religious / सृष्टि रचयिता महर्षि कश्यप का अवतार दिवस बड़ी श्रद्धा और धूमधाम से मनाया गया

सृष्टि रचयिता महर्षि कश्यप का अवतार दिवस बड़ी श्रद्धा और धूमधाम से मनाया गया

घरौंडा: सृष्टि रचयिता महर्षि कश्यप का अवतार दिवस बड़ी श्रद्धा और धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर शहर के वार्ड संख्या सात स्थित शिव मंदिर में कश्यप समाज की और से विश्व शान्ति व सृष्टि सुरक्षा के लिए हवन किया गया। समाज के सम्मानित लोगो ने सप्त महर्षि कश्यप व गुरु कालिदास की चरणों में नमन करते हुए पुष्प अर्पित किये। कार्यक्रम में बतौर मुख्याथिति पहुचे आर.डी कश्यप ने कहा की सृष्टि सर्जन के बाद महर्षि कश्यप ने समाज को मानवता का सन्देश दिया है और इस धरा पर जीवन सभी के तालमेल से बेहतर होगा। उन्होंने कहा की कश्यप समाज के युवा शिक्षित बने और देश निर्माण में अपनी बेहतर भूमिका अदा करे। कश्यप ने कहा की बीजेपी की इस जीत में कश्यप समाज का अहम् योगदान रहा है।

घरौंडा में सृष्टि रचयिता महर्षि कश्यप जी की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कश्यप समाज ने शहर की बाली नगर कालोनी में महर्षि कश्यप जी के अवतार दिवस पर हवन व विशाल भंडारे का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में पहुचे मुख्याथिति अखिल भारतीय कश्यप महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष आर डी कल्याण ने हवन में पूर्ण आहुति डाली। हेरको फेड के चेयरमैन रघुनाथ तंवर , समाजसेवी धर्मबीर कश्यप, नोरंग कश्यप, रामपाल, मास्टर नरेश कुमार, राजेन्द्र कश्यप, महिंदर, विनोद, कर्ण, वतन, प्रताप, आंशु, सोनू, संजू, पवन, अनिल, मंजीत, सुरेंदर, संजय व समाज के अन्य लोगों ने महर्षि कश्यप जी के चित्र के समक्ष पुष्पार्पित कर आशीर्वाद ग्रहण किया । आर.डी कश्यप व रघुनाथ तंवर ने समाज के युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि समाज और देश की उन्नति में युवाओं का अहम् योगदान होता है। ऐसे में कश्यप समाज तभी तरक्की कर सकता है जब उनके युवा शिक्षित हो और संगठित हो।

मोदी – मनोहर की जीत की मनाई ख़ुशी

महर्षि कश्यप जी के अवतार दिवस पर एकत्रित हुए कश्यप समाज के लोगो ने गुरु की उत्सव के साथ भाजपा की जीत का जश्न भी मनाया। इस बार के चुनावो में देश के कई हिस्सों से कश्यप समाज के आठ से दस सांसद बनकर दिल्ली पहुच रहे है। लोकसभा चुनावो में मोदी व मनोहर लाल की हुई जीत से कश्यप समाज में ख़ुशी का माहौल है। अपनी ख़ुशी का इजहार करते हुए शहर के कश्यप समाज द्वारा स्थानीय बस अड्डे पर मीठे पानी की छबील व हलवे का प्रसाद वितरित किया गया। कश्यप महासंघ के अध्यक्ष आर.डी कश्यप, उपाध्यक्ष धर्मबीर कश्यप व सचिव राजेन्द्र कश्यप ने कहा की बीजेपी की इस जीत में कश्यप समाज का अहम् योगदान रहा है।

About postnow

Check Also

स्थानीय नई अनाज मंडी में मनाया गया 71वां गणतंत्र दिवस समारोह, शहीदों को युद्ध स्मारक पर जाकर दी श्रद्धांजलि

करनाल 26 जनवरी। नई अनाज मंडी में 71वां गणतंत्र दिवस समारोह बड़ी धूमधाम के साथ मनाया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *