कुरुक्षेत्र, 6 अगस्त । कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. कैलाश चन्द्र शर्मा श्रीमद्भगवद्गीता सदन परिसर में गुरूवार को होने वाले कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वजारोहण के बाद एनसीसी परेड की सलामी लेंगे। इस कार्यक्रम की तैयारियों के लिए विश्वविद्यालय के एनसीसी कैडेटस व युवा सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के अधिकारी समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।
इस बार इस समारोह में आईआईएचएच, आईआईटीटीआर संस्थान, संगीत विभाग व यूनिवर्सिटी सीनियर सैकेंडरी मॉडल स्कूल के छात्र-छात्राओं के सांस्कृतिक कार्यक्रम विशेष आकर्षण का केन्द्र रहेंगे। विश्वविद्यालय के सभी शिक्षक कर्मचारी एवं छात्र छात्राएं प्रात: 6 बजकर 55 मिनट पर भगवद्गीता सदन परिसर में पहुंचेंगे और सुबह 7 बजे विश्वविद्यालय के कुलपति राष्ट्रीय ध्वजारोहण करेंगेे।
इस कार्यक्रम के लिए आईआईएचएच, आईआईटीटीआर संस्थान, संगीत विभाग व सीनियर माडल स्कूल के विद्यार्थी देशभक्ति से ओतप्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। इस बार एनसीसी कैडेटस की ओर से समारोह के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं।
Post Now India Post Now India