Breaking News
Home / Events / स्वतंत्रता दिवस पर हरियाणा सिविल पैन्शनरज़ ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया

स्वतंत्रता दिवस पर हरियाणा सिविल पैन्शनरज़ ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया

स्वतंत्रता दिवस पर हरियाणा सिविल पैन्शनरज़ वेल्फेयर एसोसिएशन (स्टेट बाडी) करनाल के प्रधान श्री एस.एल.दुरेजा तथा अन्य सदस्यों ने अपने कार्यालय, माल रोड, करनाल पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। राष्ट्रीय गीत के उपरान्त देश के लिए कुर्बानी देने वाले शहीदों को याद किया गया। श्री एस.एल. दुरेजा ने बताया कि लाखों लोगो की शहादत और भीषण यातनाओं को सहन करने के उपरान्त 15 अगस्त, 1947 को भारत स्वतंत्र हुआ और इस दिन भारत ने सदियो की दास्ता से मुक्ति पाई थी । 15 अगस्त देश पर न्यौछावर शहीदों की याद का दिन है । देश को कमज़ोर करने वाले तत्वों से सावधान रहने का सन्देश दिया गया । इस अवसर पर महासचिव ओ0पी0 झांब ने बताया कि तिरंगा झण्डा राष्ट्रीय एकता, अखण्डता और गौरवता का प्रतीक है तथा त्याग, बलिदान तथा उत्साह का इतिहास है । श्री झांब ने बताया कि 15 अगस्त के दिन कुछ एक मनोरंजन कार्यक्रम सम्मपन्न कर लेने से हमारे कर्त्तव्य समाप्त नहीं होते । इस दिन भारत के नागरिको के लिये कई कर्त्तव्यों के प्रति संकल्प लेना चाहिये। इस दिन हमें देश की विकास योजनाओं में पूर्ण सहयोग देना चाहिये । देश में फैले हुए जातिय भेद-भाव दूर करने की प्रतिज्ञा करनी चाहिये । बेकारी की समस्या को जड़मूल से उखाड़ फैंकने की नई योजनायें सोचनी चाहिये। संकट की घड़ी में देश के साथ खड़ा होना चाहिए तथा उसकी रक्षा करनी चाहिए । भाषा, धर्म व क्षेत्र को पीछे रखकर आपसी सद्भाव बढ़ाना चाहिये । इस अवसर पर श्री सुरेश खन्ना (एडवोकेट) व श्री सुभाष यादव ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये ।

इस अवसर पर आर.डी. काम्बोज एच.पी. काठपालिया, अशोक मन्चंदा, ईशम सिंह, टेक चंद, के.एल. रंगा, विनोद ओबराय, अशोक चावला, सतपाल वधावन, देसराज, महाबीर सिंह, प्रेम सिंह तथा अन्य काफी संख्या में पैन्शनरज़ उपस्थित रहे ।

About postnow

Check Also

श्रीमद्भागवत कथा में सुनाया भक्त धु्रव प्रसंग 

कुरुक्षेत्र, 28 जनवरी। सैक्टर-3 शिव मंदिर में भागवत प्रेमियों द्वारा संगीतमयी श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *