Breaking News
Home / Events / स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर मार्च फास्ट, परेड, मास पीटी शो में भाग लेने वाले विद्यार्थी, सहित पुलिस विभाग के कर्मचारी पूर्वाभ्यास में जुटें

स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर मार्च फास्ट, परेड, मास पीटी शो में भाग लेने वाले विद्यार्थी, सहित पुलिस विभाग के कर्मचारी पूर्वाभ्यास में जुटें

करनाल 5 अगस्त: राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस समारोह 15 अगस्त को करनाल नई अनाज मंडी परिसर में धूम-धाम के साथ मनाया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस समारोह को धूम-धाम से मनाने के लिए सभी विभागों के अधिकारी अपने-अपने विभाग से संबंधित आवश्यक प्रबंधों को लेकर जुटे हुए हैं। मार्च फास्ट, परेड, मास पीटी शो में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थी, एनसीसी, स्काउटस के छात्र एवं छात्राओं सहित पुलिस विभाग के कर्मचारी पूर्वाभ्यास में लगे हुए हैं।

बता दें कि जिला स्तरीय समारोह में हरियाणा के सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर बतौर मुख्यातिथि प्रात: 8 बजकर 58 मिनट पर ध्वजारोहण क रेंगे और परेड की सलामी लेंगे। समारोह में पंहुचने से पहले मुख्य अतिथि स्थानीय जिला सैनिक बोर्ड के कार्यालय के परिसर में स्थित युद्ध स्मारक पर जाकर, देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। कार्यक्रम को भव्य रूप से मनाने के लिए विभिन्न स्कूलों के करीब 3000 बच्चे स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में भाग लेंगे। इनमें सामूहिक मास पीटी शो, डंबल लेजियम, मार्च पास्ट तथा शेष बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रमों की टीम में शामिल है। सांस्कृतिक कार्यक्रम राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस की गरिमा के अनुरूप देश भक्ति से ओत-प्रोत होंगे।

उन्होंने बताया कि जिला के साथ-साथ उपमंडल असंध, इन्द्री व घरौंडा में भी 15 अगस्त के मौके पर समारोह आयोजित किये जाएंगे, जहां संबंधित उपमंडलाधीश ध्वजारोहण करेंगे।

About postnow

Check Also

श्रीमद्भागवत कथा में सुनाया भक्त धु्रव प्रसंग 

कुरुक्षेत्र, 28 जनवरी। सैक्टर-3 शिव मंदिर में भागवत प्रेमियों द्वारा संगीतमयी श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *