Breaking News
Home / Uncategorized / स्वतंत्रता दिवस समारोह की फाइनल रिहर्सल में उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने किया ध्वजारोहण, परेड की ली सलामी

स्वतंत्रता दिवस समारोह की फाइनल रिहर्सल में उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने किया ध्वजारोहण, परेड की ली सलामी

करनाल 13 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस समारोह की मगंलवार को करनाल अनाज मंडी में फुल ड्रैस रिर्हसल की गई। उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय ध्वजारोहण की रस्म अदा की तथा परेड का निरीक्षण किया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक एसएस भौरिया, अतिरिक्त उपायुक्त अनीश यादव, एसडीएम नरेन्द्र पाल मलिक, नगराधीश नवीन आहुजा, जिला शिक्षा अधिकारी राजपाल तथा उप जिला शिक्षा अधिकारी सपना जैन उपस्थित थी।
इस मौके पर उपायुक्त ने बताया कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह नई अनाज मंडी में भव्य व शानदार ढंग से मनाया जाएगा। इस समारोह में हरियाणा के सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे तथा राष्ट्रीय ध्वज फहराएगें और परेड का निरीक्षण करेंगे। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह हमारा राष्ट्रीय पर्व है, जिला प्रशासन द्वारा समारोह की गरिमा को देखते हुए सभी आवश्यक प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं तथा सुरक्षा के भी पुख्ता इन्तजाम किए गए हैं। उन्होंने जिला के लोगों से अपील की कि वे स्वतंत्रता दिवस समारोह में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम की शोभा बढाए।

फाईनल रिहर्सल के दौरान हरियाणा पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी आर्मी ब्वॉयज व गल्र्स की प्लाटुन, एयरविंग एनसीसी ब्वायज व गल्र्स प्लाटुन, स्काऊटस व गाईडस प्लाटून , एसपीसी ब्वायज व गल्र्स प्लाटुन, प्रजातंत्र प्रहरी की प्लाटून तथा जवाहर नवोदय विद्यालय का बैंड परेड में शामिल हुआ। परेड कमांडर राजीव कुमार, डीएसपी करनाल के कुशल मागदर्शन में समुची परेड ने मार्च पास्ट किया। विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के हजारों बच्चों ने सामूहिक मास पीटी शो का शानदार प्रदर्शन किया। इसके अलावा जिम्रास्टिक वल्ड एकेडमी, गुरूकुल नीलोखेडी के बच्चों ने मलखम की प्रस्तुति दी। इसी प्रकार स्कूली बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इन कार्यक्रमों में करनाल की शिक्षण संस्थाओं से दयाल सिंह पब्लिक स्कूल, डीपीएस पब्लिक स्कूल, ओपीएस विद्या मंदिर, माता प्रकाश कौर श्रवण एवं वाणी विकलांग केंद्र, प्रताप पब्लिक स्कूल सै-6, दून इन्टर नेशनल, केन्द्रीय विद्यालय, हरियाणवी डांस के लिए राजकीय कन्या सीनियर सकैंड्ररी स्कूल, राजकीय सीनियर सकैंड्ररी स्कूल मॉडल टाऊन, राजकीय कन्या हाई स्कूल अर्बन स्टेट सै-13 तथा टैगोर बाल निकेतन के विद्यार्थियों की सांस्कृतिक टीमें शामिल रहीं।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *