कुरुक्षेत्र। लोकल आडिट हरियाणा के निदेशक राकेश शर्मा ने कहा है कि स्वस्थ व मजबूत मस्तिष्क से ही समृद्ध व विकसित भारत का निर्माण संभव है। हमारे युवाओं का मस्तिष्क स्वस्थ व मजबूत बने इसके लिए शिक्षकों को कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। शिक्षक समाज का रोल मॉडल है। 21वीं सदी में देश दुनिया का नेतृत्व कर सके इसके लिए आदर्श शिक्षकों की आवश्यकता है। वे बुधवार को कुुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के यूजीसी मानव संसाधन विकास केन्द्र द्वारा आयोजित ओरिंएंटेशन के समापन अवसर पर बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे।
उन्होंने शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने शिक्षक के रूप में अच्छे कॅरियर का चयन किया है। एक स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए परिपक्व व सशक्त युवाओं की आवश्यकता है। युवा शक्ति को दिशा देने का कार्य शिक्षकों का है। देश को आज 21वीं सदी में दुनिया का नेतृत्व करने के लिए आदर्श शिक्षकों की आवश्यकता है। शिक्षक समाज का रोल मॉडल है। अगर हम आदर्श शिक्षक तैयार कर सकें तो आदर्श युवा भी तैयार करने में सफल होंगे।इस मौके पर केन्द्र की निदेशिका प्रो. नीरा वर्मा ने बताया कि 28 दिवसीय इस कार्यक्रम में कुल 96 लैक्चर हुए जिनमें 64 विशेषज्ञों ने विभिन्न विषयों पर अपने व्याख्यान दिए। इस मौके पर उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी। कोर्स के संयोजक डॉ. संजीव शर्मा ने कहा कि अनुशासन, गुणवत्ता, आपसी संवाद, शिक्षण व प्रशिक्षण के नज़रिए से ओरिएंटेशन कोर्स सफल रहा है। इसके लिए उन्होंने केन्द्र की निदेशिका प्रो. नीरा वर्मा ने सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद किया। इस मौके पर छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. पवन शर्मा, प्रो. मंजुषा, डॉ. रंजना, लोक आडिट संयुक्त निदेशक सुनील कक्कड़, आरएसए सुरेन्द्र कुमार सहित शिक्षक, प्रतिभागी मौजूद थे।
Post Now India Post Now India