कुरुक्षेत्र 19 जुलाई। रिहायशी इलाको में खड़े पानी की स्थिति को देखते हुए उपायुक्त की निर्देशों की अनुपालना करते हुए स्वास्थ्य विभाग ने घर-घर जाकर ना केवल मरीजों की जांच की बल्कि सम्बन्धित बिमारियों की दवाईयां भी वितरित की है। सिविल सर्जन डा. सुखबीर ने शुक्रवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि 10 एमपीएचडब्लयू, सीटीएम कार्यालय के निर्देशानुसार नियुक्त किए गए है। जिला मलेरिया कार्यालय द्वारा 8 टीमें पहले ही नियुक्त की हुई है जो कि घर-घर जाकर कूलर, टंकी, होदी व फरीज आदि चैक कर रही है और साथ ही घर-घर जाकर पम्पलेट वितरित कर वैक्टर जनित रोगों के बारें में लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि साथ ही विशेष तौर पर जलजनित बिमारियों के बारें में बताया जा रहा है बल्कि इनसे बचने के बारें में भी समुदाय को जागरूक किया जा रहा है। सभी कार्यक्रम अधिकारियों डिप्टी सिविल सर्जन की डयूटी जल भराव की स्थिति को देखते हुए फिल्ड में लगाई हुई है और इनके निर्देशानुसार सभी टीमें स्थिति पर नजर रखे हुए है। जहां-जहां पानी भराव की स्थिति है, वहां पर एंटी लारवा दवाई का छिडकाव करवा दिया गया है। शहरी क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में वरिष्ठï चिकित्सा अधिकारी व चिकित्या अधिकारी स्थिति पर नजर बनाएं हुए है।
सिविल सर्जन द्वारा जल भराव क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीमें नियुक्त की हुई है और साथ ही प्रथम रैफरल सैंटर, पालीक्लीनिक सैक्टर-4 बनाया गया है, जहां पर 50 बिस्तरों की व्यवस्था है। जहां पर स्वास्थ्य सम्बंधी लगभग सभी सुविधाएं उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त बेस अस्पताल एलएनजेपी सिविल अस्पताल को बनाया गया है, जहां पर सभी सुविधाएं उपलब्ध है। इस दौरान सिविल सर्जन द्वारा आम जनता से अपील की है कि वे पानी को उबाल कर एवं विभाग द्वारा वितरित हेलोजन टेबलट डालकर पिएं।
Post Now India Post Now India